नगरीय यातायात पुलिस भोपाल द्वारा 7587602055 वाट्सएप हेल्पलाईन नम्बर का शुभांरम दिनांक-13.09.2023 को समय-12ः00 बजे स्थान पुराना कन्ट्रोल रूम मिटिंग हाॅल से किया गया था।
इस हेल्पलाईन के माध्यम से आम जनता द्वारा पिछले 05 दिवस में यातायात संबंधित 26 शिकायत एवं सुझाव (जैसे-ट्रैफिक जाम,नो-पार्किग,यातायात सुधार हेतु सुझाव) वाट्सएप हेल्पलाईन नम्बर पर भेजे गये, जिन पर त्वारित कार्यवाही कर यातायात नियंत्रण कक्ष के द्वारा संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया, जिनका अधिकारियो द्वारा निराकरण किया गया। यह कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।
आम जनता से अनुरोध है कि यह सेवा अपकी सुविधा हेतु चलाई जा रही हैं, शिकायत एवं सुझाव हेतु संदेश के साथ फोटो आवश्यक रूप से भेजें, जिससे यातायात पुलिस आपको बेहतर सेवा प्रदान कर सकें l
आम जनता से यातायात पुलीस ने अनुरोध किया है कि यातायात नियमों का पालन,यातायात व्यवस्था में सहयोग करें । किसी प्रकार की असुविधा होने पर यातायात दूरभाष नं. 0755-2677340, 2443850 पर सम्पर्क करें।











