गोविंदगंज-महनार सहित कई सीटों पर चिराग का दावा, जानिए- NDA में अब तक क्यों नहीं हो पाया सीट बंटवारा
पटना: बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद एनडीए (NDA) में सीट बंटवारे की कवायद तेज हो गई है। बीजेपी के बिहार चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान बीते दिनों जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा से मुलाकात कर चुके हैं। अब उम्मीद है कि वे जल्द ही चिराग पासवान से भी मुलाकात करेंगे। यह बैठक आज किसी भी समय हो सकती है, जिससे गठबंधन की तस्वीर साफ होने की संभावना बढ़ गई है।
चिराग की नजर किन सीटों पर
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने हाल ही में चकाई और सिकंदरा विधानसभा सीटों पर दावा जताया था। चकाई से वर्तमान में निर्दलीय विधायक मंत्री हैं, जबकि सिकंदरा सीट जीतन मांझी की पार्टी हम (HAM) के खाते में है। ऐसे में इन सीटों पर टकराव की स्थिति बनी हुई है। इसी तरह गोविंदगंज और महनार सीटों पर भी एलजेपी (रामविलास) ने दावा ठोका है, जिससे एनडीए के भीतर असमंजस बढ़ गया है











