भारत के साथ इस दौड़ में पिछड़ता ही जाएगा चीन... दिग्गज ने कर दी यह कैसी भविष्यवाणी
नई दिल्ली: मोबियस इमर्जिंग अपॉर्चुनिटीज फंड के चेयरमैन मार्क मोबियस ने टेक्नोलॉजी, भारत और चीन के बाजार, डॉलर की मजबूती और अपने फंड की निवेश रणनीति पर एक इंटरव्यू में खुलकर बात की है। मोबियस का मानना है कि भारतीय बाजार में तेजी का दौर जारी रहेगा। अगले 18 महीनों में यहां 20% तक का रिटर्न मिल सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि ट्रंप के कार्यकाल में लगने वाले टैरिफ से भारत को फायदा होगा। इससे चीन से भारत में मैन्यूफैक्चरिंग शिफ्ट होगी। चीन को लेकर वह बहुत उत्साहित नहीं हैं। उनके मुताबिक, चीन उतनी तेजी से रिकवर नहीं कर पाएगा जितनी उम्मीद की जा रही है। इसके पीछे उन्होंने कारण भी बताए हैं।











