सेमीकंडक्टर के फैसले से चीन को लगेगा जोर का झटका, समझिए कैसे
नई दिल्ली: चिप (Chip) मैन्युफैक्चरिंग पर सरकार निर्भरता घटाना चाहती है। इसके लिए सरकार ने देश में तीन सेमीकंडक्टर (Semiconductor) संयंत्र लगाने की मंजूरी दे दी है। देश में पहला सेमीकंडक्टर प्लांट गुजरात के धोलेरा में, दूसरा गुजरात के साणंद में और तीसराा असम के मोरीगांव में लगाया जाएगा। देश में सेमीकंडक्टर के इस फैसले से चीन (China) को बड़ा झटका लगने वाला है। दरअसल भारत के चिप मिशन (Chip Mission) को लेकर दुनियाभर के देशों में उत्सुकता देखने को मिल रही है। अमेरिका, जापान, ताइवान की कंपनियां भारत का रूख कर रही हैं। भारत के सेमीकंडक्टर मिशन (Semiconductor Mission) ने चीन की बेचैनी बढ़ा दी है। दरअसल चीन का सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग में दबदबा है।











