चाइना ग्लोबल इनवेस्टमेंट ट्रैकर के मुताबिक चीन ने 2005 से 2025 के बीच अमेरिका में सबसे ज्यादा 204.14 अरब डॉलर का निवेश किया। दिलचस्प बात है कि अमेरिका और चीन के बीच कई मुद्दों पर मतभेद हैं। दोनों के बीच कई साल से ट्रेड वॉर चल रहा है। इसके बावजूद चीन की निवेश लिस्ट में अमेरिका सबसे ऊपर है। इस लिस्ट में अमेरिका के बाद ऑस्ट्रेलिया है जहां चीन का निवेश 108.12 अरब डॉलर है।
कहां-कहां किया है निवेश?
यूके में चीन ने पिछले 20 साल में 106.58 अरब डॉलर का निवेश किया जबकि ब्राजील में उसका इनवेस्टमेंट 78.88 अरब डॉलर रहा। स्विट्जरलैंड (62.87 अरब डॉलर) जैसे छोटे देश में चीन का निवेश भारत से करीब तीन गुना ज्यादा है। इसके बाद कनाडा, जर्मनी, इंडोनेशिया, सिंगापुर और फ्रांस का नंबर है। रूस, पेरू, मलेशिया, इटली, कजाकस्तान, नीदरलैंड्स, कांगो, फिनलैंड और चिली में भी चीन का निवेश भारत से ज्यादा है।- चीन इस समय दुनिया की दूसरी बड़ी इकॉनमी है
- पिछले 20 साल में उसने कई देशों में निवेश किया है
- चीन ने सबसे ज्यादा निवेश अमेरिका में किया है
- चीन की निवेश लिस्ट में भारत 20वें नंबर पर है
- पाकिस्तान इस लिस्ट में 23वें नंबर पर आता है











