माइक्रोसॉफ्ट के CEO सत्या नडेला की सैलरी कटने के पीछे चीन का हाथ
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज आईटी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के भारतीय मूल के सीईओ सत्या नडेला का वेतन वित्त वर्ष 2024 में 63% बढ़कर लगभग 7.91 करोड़ डॉलर (लगभग 665 करोड़ रुपये) हो गया। यू.एस. सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (SEC) फाइलिंग के मुताबिक नडेला के स्टॉक अवॉर्ड्स में भारी बढ़ोतरी की गई है। पिछले साल उन्हें 3.9 करोड़ डॉलर का स्टॉक अवॉर्ड मिला था जिसे बढ़ाकर अब 7.1 करोड़ डॉलर कर दिया गया है। हालांकि, फाइलिंग से यह भी पता चला कि नडेला ने साइबर सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए अपने नकद कंपनसेशन में कमी का अनुरोध किया। इस फैसले के पीछे उन्होंने संभावित 'चाइना एंगल' का भी संकेत दिया।
