भारत को बड़े खतरे की तरह देखने लगा है चीन, यह कदम दे रहा घबराहट के सबूत
नई दिल्ली: चीन भारत को बड़े खतरे की तरह देखने लगा है। सबूत यह है कि वह भारत में आईफोन बनाने वाली फैक्ट्रियों को रोकने की कोशिश में जुट गया है। फॉक्सकॉन ऐपल के लिए आईफोन बनाती है। वह भारत में अपने कारखानों में चीनी कर्मचारियों को भेजना बंद कर रही है। रेस्ट ऑफ वर्ल्ड की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन और भारत के रिश्ते अच्छे नहीं हैं। चीन भारत को अपने मैन्यूफैक्चरिंग के दबदबे के लिए संभावित प्रतिद्वंदी के रूप में देखता है। भारत में फोन बनाने के लिए जरूरी मशीनें भी चीन से नहीं भेजी जा रही हैं। ऐसा माना जा रहा है कि चीन की सरकार इसमें शामिल है। इससे ऐपल की भारत में आईफोन बनाने की योजनाओं पर असर पड़ सकता है। ऐपल चीन पर अपनी निर्भरता कम करना चाहता है। लेकिन, यह नया घटनाक्रम दिखाता है कि ऐसा करना कितना मुश्किल है।











