चीन ने कर दिया बर्बाद... अपना यह बिजनस बंद कर रही आर्सेलरमित्तल, 3,500 लोगों की नौकरी खतरे में

चीन ने कर दिया बर्बाद... अपना यह बिजनस बंद कर रही आर्सेलरमित्तल, 3,500 लोगों की नौकरी खतरे में
नई दिल्ली: दिग्गज स्टील कंपनी आर्सेलरमित्तल दक्षिण अफ्रीका में अपना एक बिजनस बंद करने जा रही है। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक आर्सेलरमित्तल की यूनिट आर्सेलरमित्तल साउथ अफ्रीका लिमिटेड ने लॉन्ग-स्टील उत्पाद बनाने वाला व्यवसाय बंद करने की घोषणा की है। कंपनी के इस कदम से लगभग 3,500 लोगों की नौकरी जा सकती है। कंपनी ने सोमवार को एक बयान में कहा कि लगातार हाई लॉजिस्टिक्स और एनर्जी कॉस्ट के साथ-साथ सरकार के नीतिगत हस्तक्षेप के कारण उसके लिए काम करना मुश्किल हो गया है।
Advertisement