देश के महानगरों में क्या है पेट्रोल डीजल के भाव
दिल्ली में बुधवार को पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये और डीजल की कीमत 89.62 रुपये प्रति लीटर पर बनी रही। मायानगरी मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है। वहीं, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है। इसके अलावा कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।
कब बदली थी पेट्रोल की कीमत
यूं तो पिछले साल की शुरुआत में पेट्रोल की कीमतें बढ़ी ही थीं। लेकिन 2022 के सात अप्रैल से इसके दाम में कोई घट-बढ़ नहीं हुई है। मतलब आज 497 वां दिन है, जबकि इसक दाम स्थिर हैं। हालांकि, 22 मई 2022 को केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क में कमी का फैसला किया। इससे दिल्ली में पेट्रोल का दाम घट कर 96.72 रुपये पर आ गया था।
डीजल के दाम में भी स्थिरता
डीजल का दाम भी बीते 497 दिनों से स्थिर है। साल 2021 में सितंबर के बाद पेट्रोल के मुकाबले डीजल का बाजार (Diesel Market) ज्यादा तेज हुआ था। कारोबारी लिहाज से देखें तो पेट्रोल के मुकाबले डीजल बनाना (Manufacturing of Diesel) महंगा पड़ता है। लेकिन भारत के खुले बाजार (Retail Market) में पेट्रोल महंगा बिकता है और डीजल सस्ता बिकता है। हालांकि, साल 2022 के 7 अप्रैल से इसके दाम भी स्थिर हैं। पिछले साल 22 मई को केंद्रीय उत्पाद शुल्क में कटौती के बाद दिल्ली में इसकी कीमतों में 7.35 पैसे कमी हुई थी। उसके बाद इसके दाम घट कर 89.62 रुपये प्रति लीटर पर आ गया।कच्चे तेल की कीमत नरम
चीन के इकॉनोमिक डेटा ने कच्चे तेल के बाजार के सेंटीमेंट को खराब कर दिया। कल क्रूड ऑयल मार्केट में बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड का दाम 85 डॉलर प्रति बैरल से भी नीचे आ गया था। मंगलवार को कारोबार बंद होते समय यह 84.89 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ था। डब्ल्यूटीआई क्रूड भी 80.99 डॉलर पर जा कर बंद हुआ था। हालांकि बुधवार को जो कारोबार के शुरुआती रूझान आए हैं, वह सुधार के हैं।
अपने शहर में आज के भाव यूं जानें
अपने देश में पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के भाव रोजाना बदलने की व्यवस्था है। यदि इसमें बदलाव होता है तो सुबह 6 बजे दाम अपने आप अपडेट हो जाते हैं। पेट्रोल-डीजल का आज का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily)। इंडियन ऑयल (Indian Oil) के कस्टमर RSP स्पेस पेट्रोल पंप का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल (BPCL) के ग्राहक RSP लिख कर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल (HPCL) के ग्राहक HPPrice लिख कर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।











