प्रशांत ने दिल्ली लाठीचार्ज के बहाने बीजेपी को घेरा
बांकीपुर की चुनावी मैदान में ताल ठोक रहे, प्रशांत ने कहा, 'यहां पर सांसद, विधायक हैं जो निश्चिंत होकर बैठे हैं कि काम करें ना करें, जाति, धर्म, मोदी का चेहरा और लालू जी के डर पर वो चुनाव जीत जाएंगे। उन सबको बांकीपुर के मतदाता इस बार संदेश भेजने वाले हैं कि संभल जाओ। अगर काम नहीं करोगे तो अगले चुनाव में कोई नहीं बचा सकता है। ना जाति, ना धर्म, ना मोदी, ना लालू जी का डर। सबसे बड़ा एक और कारण भाजपा ने अपने अहंकार में जोड़ लिया है।'दिल्ली लाठचार्ज का जिक्र करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा, 'कल आपने देखा देश के बच्चों को आपके, हमारे भाइयों को, बच्चों को जिस तरह सरकार ने डंडे से पिटवाया है, मारा है, उनके साथ जो अत्याचार हुआ है, उसका जवाब बांकीपुर की जनता यहां पर वोट के माध्यम से हिसाब देगी। भाजपा को बताएगी कि यह लोकतंत्र है। किसी का एकाधिकार नहीं है।'
उन्होंने कहा, 'अगर छात्रों के साथ युवाओं के साथ नाइंसाफी होगी, पेपर लीक होता रहेगा, लोग बेरोजगार रहेंगे तो मोदी जी को कल संसद भवन से पिछले गेट से निकलना पड़ा है। यह लोगों की गट्स है... तो जब मोदी जी को पिछले गेट से निकलना पड़ा तो यह बिहार में जो छुटभैया नेता लोग जनता को या जन स्वराज से जुड़े हुए लोगों को डराने की कोशिश कर रहे हैं, कर रहे हैं वह संभल जाएं।'
'बांकीपुर से जनता इस बार हराने जा रही'
प्रशांत किशोर ने कहा, 'बांकीपुर में जनता भाजपा को हराने जा रही है। बिहार का करीब-करीब हर मतदाता हर नागरिक चाहता है कि भाजपा के नेतृत्व को ये क्लियर संदेश भेजा जाए कि सम्राट चौधरी का नेतृत्व मुख्यमंत्री के तौर पर बिहार को स्वीकार्य नहीं है। तो अगर बांकीपुर में भाजपा हारती है, सम्राट चौधरी को हटाने का रास्ता खुल जाएगा। 30 तारीख को वोट जनता यहां पर करेगी ताकि कि बिहार को सम्राट चौधरी से बेहतर कोई मुख्यमंत्री मिल सके।'प्रशांत ने कहा, '30 तारीख को कोई नहीं बचा सकता है। जो जनता ने निर्णय कर लिया है, वह अटल है। भाजपा पूरी तरीके से यहां पर हारने जा रही है। इसमें कोई किंतु परंतु नहीं है।'











