शासकीय विद्यालय में बच्चों को मिले ट्रैक सूट जूते मोजे,बच्चों के खिले चेहरे

शासकीय विद्यालय में बच्चों को मिले ट्रैक सूट जूते मोजे,बच्चों के खिले चेहरे
 शासकीय प्राथमिक शाला नदीपार हाथीघाट में डोनेट हैप्पीनेस एंड वेलफेयर सोसाइटी के माध्यम से 29 स्कूली बच्चों को ट्रैक सूट, जूते मोजे आदि वितरित किए है। डोनेट हैप्पीनेस एंड वेलफेयर सोसाइटी के संचालक इंजीनियर अर्जुन सिंह कुशवाह द्वारा यह पहल की गई , उन्होंने जब स्कूल के बारे में सुना तो उनके मन में भी बच्चों के प्रति कुछ करने की इच्छा हुई। यह वही स्कूल है जिसमें पिछले सत्र में नामांकन मात्र 6 था जो आज शिक्षकों के प्रयास , ओर अर्जुन सिंह कुशवाह जैसे सहयोगदाताओं के सहयोग से वर्तमान छात्र संख्या 30 हो चुकी है । इस कार्यक्रम में डोनेट हैप्पीनेस एंड वेलफेयर सोसाइटी के संचालक इंजीनियर अर्जुन सिंह कुशवाह, जितेंद्र मालवीय, वीरेंद्र कुशवाह, बलराम पंवार bac, सूरज सिंह राजपूत cac,गोविन्द पटेल cac, श्रीमति वंदना श्रोत्रिय प्रभारी प्राचार्य हाथीघाट, रामस्वरूप झागरे, रितेश कुमार विश्वकर्मा, चैन सिंह धुर्वे सरपंच, रामस्वरूप कुशवाह उपसरपंच, रामकृष्ण कुशवाह एवं अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।
Advertisement