मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शहीदों के परिजनों का किया सम्मान

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शहीदों के परिजनों का किया सम्मान

बिलासपुर। 77वां गणतंत्र पर्व जिले में गरिमामय माहौल में उत्साहपूर्वक मनाया गया। मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने संभागीय मुख्यालय बिलासपुर के पुलिस परेड मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर मुख्यमंत्री ने नक्सल हिंसा में शहीद हुए 27 वीर जवानों के परिजनों को सम्मानित किया। इनमें शहीद प्रधान आरक्षक  विश्वेश्वर चक्रवर्ती, प्रधान आरक्षक  फुल जेम्स मिंज, आरक्षक  चंद्रशेखर प्रसाद कुर्रे, उप निरीक्षक  निलेश पाण्डेय, आरक्षक  विजय कुमार शुक्ला, पुलिस अधीक्षक  विनोद चौबे, उप निरीक्षक  विवेक शुक्ला, निरीक्षक  अब्दुल वाहिद खान, आरक्षक  अश्वनी कुमार प्रधान, आरक्षक  दीपक उपाध्याय, उप निरीक्षक  विनोद कौशिक, प्रधान आरक्षक  देवराज सुरजाल, आरक्षक  छत्रधारी जांगड़े, प्रधान आरक्षक  राजेन्द्र सिंह, आरक्षक  सहलू राम भगत, प्रधान आरक्षक  शिवकुमार सिंह, उप निरीक्षक  अविनाश शर्मा,  हरेन्द्र प्रसाद, आरक्षक  अमरदीप खलखो, आरक्षक  राजेश पटेल, आरक्षक  मन्नूलाल सूर्यवंशी, आरक्षक  विसनुदास कुर्रे,  पीसी सनद कुमार महिलांगे,  शिव कुमार मरकाम, आरक्षक  धनीराम ठाकुर, आरक्षक  अरविन्द मिंज एवं शहीद  टेकराम वर्मा शामिल हैं।

इस अवसर पर विधायक सर्वश्री  अमर अग्रवाल,  धरमजीत सिंह,  धरमलाल कौशिक,  सुशांत शुक्ला, महापौर श्रीमती पूजा विधानी, पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष  राजा पाण्डेय, क्रेडा अध्यक्ष  भूपेन्द्र सवन्नी, जिला पंचायत अध्यक्ष  राजेश सूर्यवंशी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, संभागायुक्त  सुनील जैन, आईजी  रामगोपाल गर्ग, कलेक्टर  संजय अग्रवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  रजनेश सिंह, नगर निगम कमिश्नर  प्रकाश कुमार सर्वे, जिला पंचायत सीईओ  संदीप अग्रवाल, एडीएम  शिवकुमार बनर्जी, सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी, मीडिया तथा गणमान्य नागरिक मौजूद थे।


Advertisement