मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय कंवर समाज द्वारा आयोजित कंवर महोत्सव सम्मान समारोह में शामिल होने राजधानी रायपुर के बलबीर सिंह जुनेजा पहुंचे इंडोर स्टेडियम

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय कंवर समाज द्वारा आयोजित कंवर महोत्सव सम्मान समारोह में शामिल होने राजधानी रायपुर के बलबीर सिंह जुनेजा पहुंचे इंडोर स्टेडियम

रायपुर I मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय कंवर समाज द्वारा आयोजित कंवर महोत्सव सम्मान समारोह में शामिल होने राजधानी रायपुर के बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम पहुंचे I मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कंवर महोत्सव सम्मान समारोह का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। कंवर महोत्सव सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा गजमाला एवं पुष्पगुच्छ से किया गया स्वागत। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि आदिवासी समाज के बेटे को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का दायित्व मिलना पूरे कंवर समाज का सम्मान है। उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कंवर समाज के एक छोटे से कार्यकर्ता को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का दायित्व सौंपा है। मैं कंवर समाज की ओर से प्रधानमंत्री को धन्यवाद देता हूं। यह दायित्व मिलना कंवर समाज के साथ-साथ पूरे आदिवासी समाज का सम्मान है। मुख्यमंत्री श्री साय आज राजधानी रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित सम्मान समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। इस मौके पर कंवर समाज द्वारा मुख्यमंत्री श्री साय को ‘‘कंवर गौरव’’ सम्मान दिया गया। मुख्यमंत्री श्री साय ने टाटीबंध में कंवर समाज के भवन के विस्तार के लिए 50 लाख रूपए की राशि देने की घोषणा की। समारोह में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के साथ उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या देवी साय, श्री ननकीराम कंवर, श्री नंदकुमार साय, श्री चिंतामणि महाराज भी उपस्थित हैं| कंवर गौरव सम्मान समारोह में कोरबा से आए कंवर समाज के कलाकारों ने पारंपरिक "बार नृत्य" की दी प्रस्तुति।


समारोह में मुख्यमंत्री का हुआ भव्य स्वागत

मुख्यमंत्री का समारोह स्थल पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों से आए नर्तक दलों ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुति से समा बांध दिया। कंवर समाज के पदाधिकारियों ने सामाजिक परंपरा के अनुसार मुख्यमंत्री को मांदर भेंट किया और गजमाला से उनका स्वागत किया। इसके अलावा अन्य क्षेत्रों से आए समाज प्रमुखों की ओर से उन्हें पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया और युवाओं ने उन्हें स्केच भी भेंट किया। इस मौके पर युवाओं द्वारा कंवर समाज के प्रसिद्ध बार नृत्य की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्यमंत्री ने कंवर समाज के पुरोधाओं को नमन कर उनका आशीर्वाद लिया।


कंवर समाज के युवा हुए सम्मानित

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने समारोह में कंवर समाज के उत्थान में शिक्षा, स्वास्थ्य, संस्कृति सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले युवाओं को सम्मानित किया। इस मौके पर कंवर वार्षिक कैलेण्डर 2024 और सामाजिक पत्रिका हरिहर मड़वा - भाग दो का विमोचन किया।

समारोह में पूर्व मंत्री श्री रामसेवक पैंकरा, पूर्व मंत्री श्री सत्यानंद राठिया, पूर्व संसदीय सचिव श्री चिंतामणी महाराज, श्री रामलखन पैकरा, श्रीमती सविता साय, श्रीमती कुलेश्वरी पैंकरा, प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य श्री संदीप पैंकरा, श्री शिव कंवर सहित देशभर से आए कंवर समाज के पदाधिकारीगण सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।


छत्तीसगढ़ में कंवर समाज - 

बता दे की 'कंवर गौरव' सम्मान समारोह कंवर जनजाति छत्तीसगढ़ में कंवर समाज मुख्यतः सरगुजा तथा बिलासपुर संभाग में पाए जाते हैं। हालांकि इनकी उपस्थिति पूरे प्रदेश में है। कंवर समाज खुद को कौरवों का वंशज मानते हैं।  इस जनजाति के प्रमुख देवता "सगराखंड" हैं । ऐसा माना जाता है कि कंवर जनजाति का मुख्य कार्य सैन्य कार्य है। इस जनजाति का प्रमुख नृत्य "बार नृत्य" है जो मनोरंजन के अवसरों पर किया जाता है।




Advertisement