Select Date:

ख्यमंत्री ने सार्थक एवं रक्षक अभियान का किया शुभारंभ

Updated on 18-06-2025 08:46 AM

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के 15 वें स्थापना दिवस समारोह के मौके पर बाल अधिकारों के प्रति जागरूकता लाने के लिए सार्थक एवं रक्षक अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल आडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि राज्य के सुदूर अंचलों में बाल अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने में राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि सार्थक एवं रक्षक जैसे नये अभियान जनमानस में बच्चों के अधिकारों के लिए जागरूक करने में कारगर सिद्ध होंगे।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा के माध्यम से ही सशक्त समाज का निर्माण हो सकता है। छत्तीसगढ़ राज्य के सुदूर अंचल खासकर बस्तर एवं सरगुजा संभाग में कम उम्र में ही बच्चे कामकाज की तलाश में अन्य शहरों के तरफ चले जा जाते हैं, पर जानकारी के अभाव में कई बार शोषण के शिकार हो जाते हैं। आयोग की जिम्मेदारी है कि ऐसे बच्चों का चिन्हांकन कर उन्हें रोजगार से जोड़ते हुए शासन की योजनाओं से लाभ दिलाया जाए। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बच्चों और युवाओं पर केन्द्रित अनेक योजनाएं संचालित कर रही है। हमारी सरकार गांव-गांव तक स्कूल, कॉलेज, कोचिंग की सुविधा मुहैया करा रही है। इसके साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में प्रयास, नालन्दा परिसर एवं दिल्ली में ट्राईबल यूथ हॉस्टल जैसे कार्यों के माध्यम से छात्रों को अधिक से अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। 

छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष श्रीमती वर्णिका शर्मा ने आयोग की कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। गौरतलब है कि सार्थक अभियान बाल अधिकारों के प्रति जागरूकता लाने एवं रक्षक अभियान विश्वविद्यालयों में बाल अधिकार संरक्षण कानूनों की विशेष जानकारी प्रदान करने के लिए संचालित की जा रही है। आयोग के स्थापना दिवस समारेाह में बाल अधिकारों की जागरूकता के लिए बेहतर कार्य करने वाले पुलिस के जवानों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं छात्राओं को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की नई मार्गदर्शिका बुकलेट, रक्षक बुकलेट एवं गुड टच, बेड टच सेफ टच, मानव तस्करी, एवं शिक्षा के अधिकार पर आधारित कार्टून पुस्तकों का भी विमोचन किया गया।

 इस अवसर पर विधायक सर्वश्री सुनील सोनी, श्री पुरंदर मिश्रा, श्री गुरु खुशवंत साहेब, नागरिक आपूर्ति निगम अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव, वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ सलीम राज सहित अनेक जनप्रतिनिधि और आयोग से जुड़े संगठन और सामाजिक कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 June 2025
बीजापुर।  डायरिया से होने वाली मृत्यु दर को रोकने तथा जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से Stop Diarrhoea Campaign 2025 का आयोजन 16 जून से 31 जुलाई तक किया जा रहा है।…
 18 June 2025
रायपुर। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने रेडक्रास सभा कक्ष में समय सीमा की बैठक ली। कलेक्टर ने कहा कि 21 जून को मनाए जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी पूरी…
 18 June 2025
रायपुर। आबकारी आयुक्त सह प्रबंध संचालक (सी. एस.एम.सी.एल .) श्याम धावडे, कलेक्टर रायपुर डॉ गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर आबकारी विभाग जिला रायपुर द्वारा अन्य प्रान्त के अवैध मदिरा के…
 18 June 2025
महासमुन्द। रेत खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी रोकथाम के लिए कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार खजिन विभाग द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है। संयुक्त टीम…
 18 June 2025
सुकमा । पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की प्रमुख सचिव निहारिका बारिक सिंह ने सुकमा जिले के गोंगला और केरलापाल पंचायतों का दौरा कर विकास एवं निर्माण कार्यों की वस्तुस्थिति का…
 18 June 2025
दुर्ग। उतई पुलिस और एसीसीयू टीम दुर्ग के संयुक्त प्रयास चार शातिर वाहन चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 7 चोरी की मोटरसाइकिलें जिनमें विभिन्न मॉडल की एक्टिवा,…
 18 June 2025
खैरागढ़। छुईखदान क्षेत्र के ग्राम भोरमपुर में जैसे ही 52 वर्षीय किसान श्रीराम वर्मा ने किसी सामान को निकालने के लिए फ्रीज को खोला वैसे ही उसमें विस्फोट हो गया और…
 18 June 2025
जगदलपुर। बस्तर गोंचा पर्व की शुरूआत 11 जून देव स्नान पूर्णिमा चंदन जात्रा पूजा विधान के साथ प्रारंभ हो चुका है, भगवान श्रीजगन्नाथ स्वामी का अनसर काल 25 जून तक जारी…
 18 June 2025
जगदलपुर। शिक्षा सत्र के पहले ही दिन ग्राम पंचायत मंदोता के प्राथमिक शाला माटापारा में एक शिक्षक पुरन नाग नशे की हालत में स्कूल पहुंचा। समन्वयक को इसकी सूचना गई, समन्वयक…
Advertisement