मुख्यमंत्री बघेल का अंबिकापुर दौरा रद्द
रायपुर , 8 जुलाई । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का अंबिकापुर दौरा रद्द हो गया है। बारिश की वजह से अंबिकापुर दौरा रद्द कर दिया गया है। अंबिकापुर जाने के लिए सीएम भूपेश बघेल एयरपोर्ट पहुंच चुके थे। लेकिन बारिश की वजह से उनका दौरा रद्द कर दिया गया है। वहीं मुख्यमंत्री बघेल के साथ डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव, शिव कुमार डहरिया और मोहन मरकाम भी शामिल होने वाले थे। लेकिन खराब मौसम की वजह से एयरपोर्ट से वापस लौट गए।











