मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की अधिकारियों के साथ बैठक, दिए ऐसे निर्देश

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की अधिकारियों के साथ बैठक, दिए ऐसे निर्देश

 भोपाल। मृत और दो स्थान पर नाम एक मतदाता का नाम नहीं होना चाहिए। सूची का सत्यापन करके ऐसे नामों को अनिवार्य रूप से हटाया जाए। बूथ लेवल आफिसर पूरी गंभीरता से काम करें और कोई त्रुटि न हो, यह सुनिश्चित करें।

यह निर्देश मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने गुरुवार को भोपाल जिले की मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा करते हुए दिए। प्रदेश कांग्रेस द्वारा भोपाल के नरेला विधानसभा क्षेत्र सहित अन्य स्थानों की मतदाता सूची में मृत, स्थानांतरित और दो स्थान पर नाम लिखे होने की शिकायत की थी।

Advertisement