DPIIT की BRAP रैंकिंग में छत्तीसगढ़ को चारों श्रेणियों में ‘टॉप अचीवर’ घोषित किया गया। राज्य ने 434 सुधार लागू कर ‘इज ऑफ डूइंग बिज़नेस’ और ‘इज ऑफ लिविंग’ में नई पहचान बनाई है। जन विश्वास अधिनियम, भूमि अभिलेखों का स्वचालित म्यूटेशन, 24×7 संचालन की अनुमति और फैक्ट्री लाइसेंस की अवधि 15 वर्ष जैसे सुधारों से उद्योगों के लिए भरोसेमंद माहौल बना। इन उपलब्धियों पर मंत्री श्री लखनलाल देवांगन और आईएएस ऋतु सेन को पीयूष गोयल ने सम्मानित किया। राज्य को अब तक ₹7.5 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा — “छत्तीसगढ़ का ‘टॉप अचीवर’ बनना प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के संकल्प की दिशा में बड़ा कदम है। राज्य अब सुधार, विश्वास और विकास का प्रतीक बन चुका है।”
छत्तीसगढ़ ‘टॉप अचीवर’ — उद्योग संगम में चमका विकास मॉडल











