प्रज्ञानंदा को सम्मानित कर दिए 50 लाख रुपये
बता दें कि सीएम विजय ने नॉर्वे चेस चैंपियनशिप प्रज्ञानंदा और उनके परिवार को अपने कार्यालय बुलाया था। उन्होंने प्रज्ञानंदा और उनके परिवार को सम्मानित किया। इस दौरान सीएम विजय ने प्रज्ञानंदा को 50 लाख रुपये का इनाम भी दिया। नॉर्वे चेस चैंपियनशिप जीतने पर सरकार की ओर से उन्हें यह इनाम दिया गया। तमिलनाडु स्पोर्ट्स डेवलपमेंट अथॉरिटी की ओर से यह इनाम दिया गया।हर साल मिल रही 30 लाख रुपये की मदद
बता दें कि तमिलनाडु सरकार इस समय तमिलनाडु को भारत का प्रमुख स्पोर्ट्स हब बनाने के लिए कई कदम उठा रही है। इसके तहत खिलाड़ियों को बेहतर ट्रेनिंग, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए सहायता और मेडल जीतने पर आर्थिक प्रोत्साहन दिया जा रहा है। इसके साथ ही, पूरे राज्य में खेलों का बुनियादी ढांचा भी मजबूत किया जा रहा है। इसी योजना के तहत प्रग्गनानंदा को पहले से ही एसडीएटी की एलीट स्कीम के अंतर्गत सालाना 30 लाख रुपये की मदद मिल रही है।











