पाकिस्तान में तेल की कीमत में तेजी का निर्णय प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की अध्यक्षता में हुई एक बैठक में लिया गया। पाकिस्तान सरकार का कहना है कि इस कदम से हर महीने करीब 9 अरब रुपये की बचत होगी। इस रकम का इस्तेमाल आम जनता को राहत देने में किया जाएगा।
अमीर वर्ग पर बोझ
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रीमियम तेल की कीमत में तेजी का बोझ अमीर वर्ग पर पड़ेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि इस प्रीमियम पेट्रोल का इस्तेमाल मुख्य रूप से लग्जरी गाड़ियों को चलाने में होता है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस फैसले का असर न तो पब्लिक ट्रांसपोर्ट किराए पर पड़ेगा और न ही हवाई यात्रा पर।पहले भी बढ़ चुके हैं दाम
पश्चिम एशिया संकट के कारण होर्मुज जलडमरूमध्य से होने वाले तेल के टैंकरों की आवाजाही बुरी तरह प्रभावित है। सिर्फ गिने-चुने टैंकर ही वहां से आ पा रहे हैं। ऐसे में ना केवल भारत बल्कि पाकिस्तान समेत दुनिया के कई देशों में तेल और गैस का संकट पैदा हो गया है।भारत में साधारण पेट्रोल और डीजल के दामों में अभी बढ़ोतरी नहीं हुई है, लेकिन पाकिस्तान में कीमत बढ़ गई है। 6 मार्च को पाकिस्तान में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी की गई थी। उस समय पेट्रोल 266.17 पाकिस्तानी रुपये से बढ़कर 321.17 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर और डीजल 280.86 पाकिस्तानी रुपये से बढ़कर 335.86 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर हो गया था।











