सबवे ने हाल में इस ऑफर की घोषणा की है। यह कंटेस्ट एक अगस्त को शुरू होगा और चार अगस्त तक चलेगा। जो भी कंटेस्टेंट इसमें विजयी होगा, उसके अपना नाम बदलने के लिए राजी होना होगा तभी वह ऑफर का फायदा उठा पाएगा। सबसे का कहना है कि नाम बदलने के लिए जो भी फीस लगेगी, उसका भुगतान कंपनी खुद करेगी। जीतने वाले कंटेस्टेंट ताउम्र मुफ्त में Deli Hero सैंडविच दिया जाएगा। कंपनी कंटेस्ट विनर के बैकग्राउंड को चेक करेगी और उसे प्राइस जीतने के चार महीने के भीतर नाम में बदलाव के प्रमाण देना होगा।
नाम बदलो और जिंदगीभर सैंडविच मुफ्त पाओ, जानिए कहां मिल रहा है यह ऑफर
नई दिल्ली: अगर आप सैंडविच खाने के शौकीन हैं और अपना नाम बदलने में आपको कोई आपत्ति नहीं है तो आपके पास ताउम्र मुफ्त में सैंडविच पाने का मौका है। अमेरिका की मल्टीनेशनल फूड चेन सबवे (Subway) एक अनोखा ऑफर लेकर आई है। हालांकि यह ऑफर केवल अमेरिका के लिए है और अमेरिका का कोई भी एडल्ट इसमें हिस्सा ले सकता है। ऑफर के मुताबिक किसी एक कस्टमर को जिंदगीभर मुफ्त में सैंडविच खाने के मौका मिलेगा लेकिन इसके लिए उसे अपना नाम बदलना पड़ेगा। उसे कानूनी रूप से अपना नाम बदलकर सबवे रखना पड़ेगा। हालांकि इस पर जो भी खर्च आएगा, वह कंपनी पे करेगी।
20 लाख से ज्यादा सैंडविच बिके
कंपनी ने हाल में इस नए सैंडविच को लॉन्च किया है। कंपनी का दावा है कि वह अब तक 20 लाख से ज्यादा ऐसे सैंडविच बेच चुकी है। सबवे ने Deli Hero कलेक्शन को लॉन्च करने के लिए अपने पूरे ढांचे में आमूलचूल बदलाव किया जिसमें उसे दो साल से अधिक वक्त लग गया। कंपनी का कहना है कि यह ब्रांड के इतिहास में अब तक किया गया सबसे बड़ा बदलाव है। कंपनी ने डेली मीट स्लाइसर्स पर आठ करोड़ डॉलर से अधिक निवेश किया है और इसे 20,000 से अधिक रेस्टोरेंट्स में शुरू किया गया है।











