Select Date:

मध्य प्रदेश के 15 जिलों में आज बारिश के आसार, तपती गर्मी के बीच छाए बादल

Updated on 16-03-2025 12:46 PM

भोपाल। मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में गर्मी के तीखे तेवर के बीच बादल छाने लगे हैं। मौसम विभाग ने आज ग्वालियर, चंबल और उज्जैन संभाग में बारिश के आसार हैं। ऐसे में उज्जैन, देवास, आगर-मालवा, मंदसौर, नीमच, रतलाम, शाजापुर, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, दतिया, अशोकनगर, भिंड, मुरैना और श्योपुर में बारिश के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है।

नर्मदापुरम में सबसे ज्यादा तापमान

मध्य प्रदेश में गर्मी के तीखे तेवर बरकरार हैं। इसी क्रम में शनिवार को दिन का सबसे अधिक तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस तापमान नर्मदापुरम में दर्ज किया गया, जो सामान्य से 6.3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। रात का सबसे कम 15.2 डिग्री सेल्सियस तापमान मंडला में रिकॉर्ड किया गया। हिल स्टेशन पचमढ़ी में रात का पारा 15 डिग्री सेल्सियस पर रहा।

भिंड के अटेर में हुई बारिश

पिछले 24 घंटों के दौरान शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे तक भिंड के अटेर में एक मिलीमीटर बारिश हुई। मौसम विज्ञानियों के अनुसार अलग-अलग स्थानों पर बनी मौसम प्रणालियों के प्रभाव से हवाओं के साथ नमी आने लगी है। इससे बादल भी छाने लगे हैं। रविवार को ग्वालियर, चंबल और उज्जैन संभाग के जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।

हवा के ऊपरी भाग में बना चक्रवात

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और उससे लगे जम्मू पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना हुआ है। उत्तर-पूर्वी राजस्थान एवं उससे लगे दक्षिणी हरियाणा पर भी हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बना हुआ है।

दक्षिण-पश्चिमी उत्तर प्रदेश से दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान तक एक द्रोणिका बनी हुई है, जो राजस्थान और उससे लगे हरियाणा पर बने चक्रवात से होकर गुजर रही है।

मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में हवाओं का रुख दक्षिणी बना हुआ है। हवाओं के साथ नमी आने के कारण बादल छाने लगे हैं। आज ग्वालियर, चंबल एवं उज्जैन संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश भी हो सकती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 March 2025
मप्र का पहला कंजर्वेशन रिजर्व बैतूल जिले में सतपुड़ा और मेलघाट टाइगर रिजर्व के बीच में स्थापित किया जाएगा। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता वाले मप्र वन्य प्राणी संरक्षण बोर्ड ने इसकी…
 17 March 2025
मप्र में सहारा समूह की बहुमूल्य जमीनों की सस्ते दाम में खरीदने और भुगतान में अनियमितता का बड़ा खुलासा हुआ है। पहले भाजपा विधायक संजय पाठक के परिवार की कंपनियों…
 17 March 2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पॉडकास्टर लेक्स फ्रिडमैन के साथ बातचीत के दौरान मध्यप्रदेश के शहडोल जिले की अपनी यात्रा को याद किया। उन्होंने बताया कि वहां उन्होंने करीब 80 से…
 17 March 2025
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 14 मार्च को विधानसभा में ये बयान दिया था। इसके साथ ही सीएम ने संकेत दिए हैं कि जल्द ही कर्मचारियों के प्रमोशन…
 17 March 2025
भोपाल के निशातपुरा इलाके में 9 साल की मासूम से बैड टच का मामला सामने आया है। घटना शुक्रवार धुलेंडी के दिन की है। होली पर रंग-गुलाल चल रहा था,…
 17 March 2025
स्पेशल डीजी रेल और पूर्व मुख्य सचिव कृपाशंकर शर्मा के बेटे मनीष शंकर शर्मा का असमय निधन हो गया है। वे उपचार के लिए दिल्ली गए थे। वहीं उन्होंने अंतिम…
 17 March 2025
भोपाल के अशोका गार्डन इलाके में प्राइवेट जॉब करने वाली युवती के साथ रेप का मामला सामने आया है। आरोपी युवती का रिश्ते का भाई है। युवक ने युवती को…
 17 March 2025
भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी की बेटी के होली खेलने पर को लेकर मौलाना शहाबुद्दीन रजवी के बयान पर मध्यप्रदेश के खेल मंत्री विश्वास सारंग ने कड़ा एतराज जताया है। सारंग…
 17 March 2025
भोपाल। अलग-अलग स्थानों पर बनी मौसम प्रणालियों के असर से आ रही नमी के कारण प्रदेश में बादल छाने लगे हैं। कहीं-कहीं हल्की वर्षा भी हो रही है। इससे दिन के…
Advertisement