सिर्फ 32 गेंद में ठोका विष्णु ने शतक
दरअसल, त्रिशूर टाइटंस और एलेप्पी रिप्पल के बीच केरला क्रिकेट लीग टी20 का एक मुकाबला खेला गया। इस मैच में 30 साल के विष्णु विनोद का बल्ला जमकर बोला। विष्णु ने महज 32 गेंद पर तूफानी शतक ठोक डाला। 308 के अविश्वसनीय स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए विष्णु विनोद ने 45 गेंद का सामना कर 139 रन ठोक डाले। विनोद ने अपनी पारी में 5 चौके और 17 छक्के लगाए।

आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में हो सकते मालामाल
विष्णु विनोद आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे। हालांकि अब आईपीएल 2025 से पहले मेगा ऑक्शन होने वाला है। ऐसे में मुंबई इंडियंस उन्हें रिलीज कर सकती है। अगर विष्णु आईपीएल ऑक्शन में आते हैं तो उनपर इस पारी के बाद पैसों की बारिश हो सकती है। विष्णु ने दुनिया को बता दिया कि वह किस शैली के बल्लेबाज हैं। उनकी इस पारी के बाद आईपीएल टीमें विष्णु पर नजर रख सकती हैं और ऑक्शन में उन्हें खरीदने के लिए जा सकती हैं। हालांकि 30 साल के विष्णु का प्रदर्शन आईपीएल में अब तक इतना खास नहीं रहा है। उन्होंने खेले गए 6 मैचों में सिर्फ 30 रन बनाए हैं।

विष्णु विनोद का डॉमेस्टिक करियर
विष्णु विनोद केरला के लिए डॉमेस्टिक क्रिकेट खेलते हैं। उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 28, लिस्ट ए में 53 तो टी20 में 61 मुकाबले खेले हैं। प्रथम श्रेणी में विष्णु ने 1040, लिस्ट ए में 1773 तो टी20 में 1591 रन ठोके हैं।

कुछ ऐसा रहा मैच का हाल
त्रिशूर टाइटंस ने टॉस जीतकर एलेप्पी रिप्पल के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। ऐसे में एलेप्पी 20 ओवर में 6 विकेट पर 181 रन बनाने में कामियाब रही। त्रिशूर टाइटंस ने 182 रन का टारगेट विष्णु विनोद की 145 रन की पारी के बदौलत 12.4 ओवर में ही चेज कर लिया। टाइटंस 8 विकेट से यह मैच अपने नाम करने में सफल रही।