केंद्र ने छत्तीसगढ़ के 4 आईपीएस को आईजी पद के लिए किया इंपैनल

केंद्र ने छत्तीसगढ़ के 4 आईपीएस को आईजी पद के लिए किया इंपैनल
रायपुर। केंद्र सरकार की अपॉइंटमेंट कमेटी ने छत्तीसगढ़ के चार आईपीएस अधिकारियों को आईजी और उसके समकक्ष पद के लिए इंपैनल किया है। इन अधिकारियों में 2004 बैच के चार आईपीएस हैं।

बता दें कि कैबिनेट की अपॉइंटमेंट कमेटी ने देशभर के 41 आईपीएस अधिकारियों का इंपैनलमेंट किया है। इनमें छत्तीसगढ़ से अभिषेक पाठक, संजीव शुक्ला, नेहा चंपावत और अजय यादव का नाम शामिल हैं।

आईपीएस अभिषेक पाठक पहले ही सेंट्रल डेपुटेशन पर हैं। आईपीएस संजीव शुक्ला पीएचक्यू में आईजी सीआईडी हैं और चिटफंड अपराध की जांच और हितग्राहियों को रुपए लौटाने वाली सरकार के अभियान के नोडल अधिकारी हैं। आईपीएस नेहा गृह विभाग की पहली महिला स्पेशल सेक्रेटरी हैं और आईपीएस अजय यादव के पास आईजी इंटेलिजेंस की जिम्मेदारी है।
Advertisement