जोरदार धमाके के बाद आग
जानकारी के अनुसार, लैंडिंग के दौरान विमान अचानक संतुलन खो बैठा और कुछ ही पलों में जमीन से टकराकर जोरदार धमाके के साथ आग की चपेट में आ गया। हादसे के तुरंत बाद घटनास्थल पर आग की ऊंची लपटें उठने लगीं। आसपास मौजूद लोग मदद के लिए दौड़े, लेकिन आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि किसी के लिए पास जाना संभव नहीं हो सका। सीसीटीवी फुटे में भी हादसे के बाद की आग की लपटें और धुएं का गुब्बार साफ देखा जा सकता है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विस्फोट के बाद दोबारा धमाके जैसी आवाज सुनाई दी, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। जब यह जानकारी सामने आई कि विमान में अजित पवार सवार थे, तो लोग स्तब्ध रह गए। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। हादसे के कारणों की गहन जांच शुरू कर दी गई है। इस दुर्घटना ने पूरे राज्य को गहरे दुख में डुबो दिया है।