मार्केट ट्रैकर Counterpoint के रिसर्च डायरेक्टर तरुण पाठक का कहना है कि इससे स्मार्टफोन की कीमतों में 2-3 पर्सेंट की बढ़ोतरी हो सकती है। इंडस्ट्री के अधिकारियों का कहना है कि नए लॉन्च के लिए कंप्यूटर की कीमतें में बढ़ोतरी हो सकती हैं, जबकि पुराने मॉडलों के लिए सामान्य कीमतों में गिरावट थम रही है। पुराने स्मार्टफोन मॉडल के लिए भी ऐसा ही है। मार्च क्वॉर्टर में पैनल या ओपन सेल प्राइस में 30-35 पर्सेंट की बढ़ोतरी की वजह से कई टेलिविजन ब्रैंड्स ने पिछले दो हफ्तों में मॉडल्स की कीमतों में 5-7 पर्सेंट की बढ़ोतरी की है। Lenovo इंडिया के एमडी शैलेंद्र कात्याल का कहना है कि पिछले तीन-चार महीनों में कुछ कलपुर्जों की कीमतों में तेजी का माहौल देखा गया है।
प्रोडक्शन कॉस्ट पर असर
मैन्युफैक्चरर Dixon टेक्नोलॉजीज के एमडी अतुल लाल ने कहा कि कॉपर, एल्युमीनियम, जिंक और कुछ पॉलिमर जैसी वस्तुओं की कीमतें बढ़ गई हैं, जिससे प्रोडक्शन कॉस्ट पर अलग-अलग असर पड़ रहा है। मारुति सुजुकी इंडिया ने Swift की कीमत 25,000 रुपये तक बढ़ा दी है। इसके अलावा Grand Vitara SUV के चुनिंदा मॉडल के दाम भी 19,000 रुपये तक बढ़ा दिए हैं। ये नंबर 1 कार निर्माता के बेस्टसेलिंग मॉडल में से हैं। Kia इंडिया ने अपने कुछ मॉडलों की कीमतों में 3% तक की बढ़ोतरी की है। इसके अलावा कुछ अन्य मॉडलों की कीमतों में लगभग 1% की वृद्धि की है। कंपनियों का मानना है कि कीमतों में बढ़ोतरी का डिमांड पर कोई खास असर नहीं होगा।सैमसंग इंडिया के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट (विजुअल डिस्प्ले बिजनेस) मोहनदीप सिंह का कहना है कि कंज्यूमर्स हर छह-सात साल में टीवी अपग्रेड करते हैं। ऐसे में कीमतों में बढ़ोतरी होने से डिमांड घटने की संभावना नहीं है। Kia इंडिया के नेशनल हेड (सेल्स ऐंड मार्केटिंग) हरदीप सिंह बरार ने बताया कि नवरात्रि के कारण अप्रैल के पहले पखवाड़े में डिमांड बढ़ी है।











