सिनर ने 4 सेट में जीता मुकाबला
टॉप सीड सिनर ने कनाडा के फेलिक्स ऑगर-अलियासिमे को 6-1, 3-6, 6-3, 6-4 से हराया। दूसरी ओर, अल्काराज ने 24 बार के मेजर चैंपियन नोवाक जोकोविच को 6-4, 7-6, 6-2 से मात दी। इस जीत के साथ उन्होंने फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। सिनर शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलियन ओपन, फ्रेंच ओपन और विंबलडन के फाइनल में भी जगह बनाई थी। अब उन्होंने यूएस ओपन के फाइनल में पहुंचकर 2025 में सभी बड़े टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने का रिकॉर्ड बना लिया है। सेमीफाइनल में उन्हें ऑगर-अलियासिमे से ज्यादा चुनौती नहीं मिली।
सिनर का शानदार प्रदर्शन
आर्थर एशे स्टेडियम में सिनर ने पहले सेट में सिर्फ एक गेम गंवाया। लेकिन दूसरे सेट में ऑगर-अलियासिमे ने वापसी की। उन्होंने दूसरा सेट 6-3 से जीता और मैच में बराबरी कर ली। हालांकि सिनर ने फिर से अपनी प्रतिभा दिखाई। उन्होंने अपनी सर्विस को बरकरार रखा और ऑगर-अलियासिमे को दो बार हराकर तीसरा सेट जीत लिया।चौथे सेट में दोनों खिलाड़ियों के बीच कड़ी टक्कर हुई। लेकिन सिनर ने चौथे गेम में मिले ब्रेक का फायदा उठाया। उन्होंने अपनी सर्विस को बरकरार रखा और मैच जीतकर लगातार पांचवीं बार किसी बड़े टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई। सिनर ने इस दौरान तीन मैच जीते हैं और एक में उन्हें हार मिली है। उन्हें फ्रेंच ओपन के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था, जहां उनके पास मैच जीतने के मौके थे











