जलते हुए मणिपुर को शांत नहीं कर सकते, आप कैसे विश्व गुरु हैं? संजय राउत का नरेंद्र मोदी पर हमला
Updated on
21-07-2023 03:47 PM
मुंबई: शिवसेना उद्धव बालासाहेब पार्टी के सांसद संजय राउत ने मणिपुर हिंसा को लेकर शुक्रवार को पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला बोला। राउत ने कहा कि पिछले 80 दिनों से सुलग रहे मणिपुर को आप शांत नहीं कर सकते और आप यहां बैठकर दुनिया की समस्याएं सुलझाना चाहते हैं। उनके(नरेंद्र मोदी) भक्त उन्हें विश्वगुरु कहते हैं। संजय राउत ने कहा कि आप पहले जलते हुए मणिपुर को शांत करें। मणिपुर का मामला बेहद गंभीर है। ब्रिटिश संसद में मणिपुर के मुद्दे पर चर्चा हुई लेकिन प्रधानमंत्री उसी मुद्दे पर हमारी संसद में चर्चा नहीं करने देते हैं। यह हमारे लोकतंत्र के लिए बहुत खतरनाक घंटी है।
दरअसल दो महीने बाद भी मणिपुर राज्य सुलग रहा है। दो समुदायों के बीच चल रहे विवाद के कारण पूरा राज्य जल रहा है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हस्तक्षेप के बावजूद केंद्र सरकार मणिपुर में शांति लाने में सफल नहीं हो पाई है। इसको लेकर शिवसेना सांसद संजय राउत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहाकि जब मणिपुर की महिला के नग्न परेड मामले पर संसद चल रही है तो प्रधानमंत्री मोदी संसद के बाहर प्रतिक्रिया देते हैं। इसका मतलब है कि वे संसद का सम्मान नहीं करते।
राउत ने कहा कि नई संसद की स्थापना क्यों की गई? यह अडानी पर चर्चा नहीं करता है, यह मणिपुर पर चर्चा नहीं करता है, यह भ्रष्टाचार पर चर्चा नहीं करता है, तो इस संसद की आवश्यकता क्यों है? तो आप कैसे प्रधानमंत्री हैं? संसद है तो आप प्रधानमंत्री हैं.. मणिपुर देश का ही हिस्सा है। मणिपुर के लोग इसी देश के हैं। मणिपुर की एक महिला को सड़क पर खींचकर पीट-पीटकर मार डाला जा रहा है। यह देश के 140 करोड़ लोगों के लिए चिंता का विषय है। राउत ने मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि समान नागरिक कानून ला रहे हैं..पहले मणिपुर में कानून-व्यवस्था का ख्याल रखें।
राऊत ने सवाल पूछते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हर कदम के पीछे उनका राजनीतिक हित है। प्रधानमंत्री और बीजेपी बिना स्वार्थ के कुछ नहीं करते। आने वाला समय बताएगा कि इनका स्वार्थ क्या है। लेकिन जब संसद का सत्र चल रहा होता है तो मोदी मणिपुर मुद्दे पर संसद के बजाय संसद के बाहर बात करते हैं। संसद में अडानी पर चर्चा नहीं होती, मणिपुर पर चर्चा नहीं होती, भ्रष्टाचार पर चर्चा नहीं होती, तो उन्हें नया संसद भवन क्यों चाहिए?
मणिपुर की घटना पर महाराष्ट्र विधानसभा में हंगामा उधर, मणिपुर की घटना को लेकर महाराष्ट्र विधानसभा में भी भारी हंगामा। कांग्रेस सहित अन्य विरोधी दलों ने चर्चा की मांग की लेकिन विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने नकार दिया। इसके बाद विपक्ष ने हंगामा करते हुए सदन से वॉकआउट कर दिया।
पंकज मिश्रा, हमीरपुरः उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में किशोरियों के साथ सरेआम छेड़खानी की दो घटनाओं ने पुलिस की सक्रियता की पोल खोल दी है। बीच सड़क छेड़खानी करने से…
मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के पियर थाना की पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने बंदरा गांव के नूनफर टोला में छापा मारा। इस दौरान पुलिस ने देसी और…
शाहजहांपुर: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में आतंकी हमले की अफवाह फैलाई गई। सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट में दावा किया गया कि आतंकी शहर में घुस गए हैं। ताबड़तोड़ गोलियां…
उज्जैन: 2028 में लगने वाले सिंहस्थ महाकुंभ के विकास कार्यों को लेकर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कोठी पैलेस स्थित प्रशासनिक भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में सिंहस्थ के कार्यों की…
ग्रेटर नोएडा: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में ऑटो से कुत्ते को रस्सी से बांधकर बेरहमी से घसीटने का एक वीडियो सामने आया है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।…
कर्नाटक पुलिस ने पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित डॉ. सुब्बन्ना अय्यप्पन की संदिग्ध परिस्थिति में मौत की जांच शुरू कर दी है। वह शनिवार को श्रीरंगपटना के निकट कावेरी नदी…
ऑपरेशन सिंदूर में मारे गए पाकिस्तानी आतंकियों के जनाजे में वहां की सेना के सीनियर अफसर और नेता भी शामिल हुए थे। रविवार को भारतीय सेना की प्रेस कॉन्फ्रेंस में…
भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर के 43 घंटे बाद सोमवार को 9 राज्यों के 32 एयरपोर्ट्स खोल दिए गए हैं। एयरलाइंस कंपनियों की तरफ से यात्रियों के लिए बुकिंग…
नई दिल्ली I राष्ट्रीय स्तर पर भारतीय बौद्ध संघ नई दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष भंते संघप्रिय राहुल जी के सानिध्य में दिल्ली जनपथ स्थित “अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर” में बड़े धूमधाम…