22 अप्रैल 2025 को हुए आतंकी हमले में भारत के निर्दोष की जगन्य हत्या के विरोध में निकाला केंडल मार्च

22 अप्रैल 2025 को हुए आतंकी हमले में भारत के निर्दोष की जगन्य हत्या के विरोध में निकाला केंडल मार्च
वाशु भारद्वाज , भिलाई नगर l गुरु घासीदास सेवा समिति सतनाम भवन एवं संपूर्ण समाज के द्वारा पहलगांव में दिनांक 22 अप्रैल 2025 को हुए आतंकी हमले में भारत के निर्दोष नागरिकों की जगन्य हत्या शांतिपूर्ण केंडल निकाला I जिस तरह से आतंकियों के द्वारा काश्मिर में अपने परिवार समेत खुशियों के पल व्यतीत कर रहें 27 निर्दोष भारतीय नागरिको की जगन्य हत्या की गई है। इसकी जितनी आलोचना कि जाये उतनी कम है। जिसको देखते हुए गुरु घासीदास सेवा समिति एवं संपूर्ण समाज के द्वारा उन आतंकियों पर वैधानिक कार्यवाही हेतु महामहिम से आग्रह करते हुए विनम्र निवेदन है। इस कायरतापूर्ण आतंकी कृत्य के विरोध में शांतिपूर्ण केंडल मार्च निकाला एवं दिवंगत आत्माओं को श्रृद्धांजलि दी l
Advertisement