रायपुर । भूपेश बघेल कैबिनेट की एक अहम बैठक 2 सितंबर को होने जा रही है। सीएम हाउस में शाम छह बजे होने वाली इस बैठक की सूचना सभी मंत्रियों को भेज दी गई है।
सूत्रों का कहना है कि इस बैठक में कैबिनेट की प्रत्याशा में की गई घोषणाओं पर मुहर लगाई जाएगी। हालांकि, एजेंडा अभी फायनल नहीं हुआ है। कुछ विभागों के विषय अभी भी आने हैं। उधर, कैबिनेट की बैठक की खबर के बाद सोशल मीडिया ग्रुपों में संविदा कर्मियों को रेगुलर किए जाने की अटकलें शुरू हो गई है।
इसके साथ ही स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री बघेल की तरफ से की गई घोषणाओं को मंजूरी के लिए कैबिनेट में रखा जा सकता है। बता दें कि सीएम ने कुल 15 घोषणाएं की थी।
कैबिनेट की बैठक 2 सितंबर को, कई घोषणाओं को मिलेगी मंजूरी











