Select Date:

जीरो हो गई बायजू की वैल्यू, देश छोड़कर भागे बायजू रवींद्रन? जानिए क्या है सच्चाई

Updated on 18-10-2024 12:30 PM
नई दिल्ली: मुसीबतों में घिरी एडटेक स्टार्टअप बायजू की मुश्किलें बढ़ गई हैं। इस तरह की अफवाहों का बाजार गरम है कि कंपनी के फाउंडर और सीईओ बायजू रवींद्रन देश छोड़कर दुबई भाग गए हैं। इस बीच बायजू रवींद्रन चार साल में पहले बार मीडिया से रूबरू हुए। दुबई से वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वह भागकर दुबई नहीं आए हैं और जल्दी ही स्वदेश लौटेंगे। बायजू पिछले करीब एक साल से दुबई में ही रह रहे हैं। इस बीच उनकी कंपनी को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कभी देश की सबसे वैल्यूएबल स्टार्टअप रही बायजू की वैल्यू आज जीरो हो चुकी है। उस पर भारी कर्ज है।

44 साल के बायजू रवींद्रन ने दुबई में अपने घर से कहा, 'लोगों का यह सोचना दुर्भाग्यपूर्ण है कि मैं भागकर दुबई आया हूं। मैं अपने पिता के इलाज के लिए पिछले एक साल से यहां हूं। लेकिन मैं यह साफ कर देना चाहता हूं कि मैं भागकर नहीं आया हूं। मैं भारत आऊंगा और मैं स्टेडियमों को भरकर रख दूंगा। इस समय अभी तय नहीं हुआ है लेकिन जल्दी ही ऐसा होगा। मैं इस स्थिति से बाहर निकलने का रास्ता निकाल लूंगाI'

जीरो हो गई वैल्यू


कुछ साल पहले बायजू 22 अरब डॉलर की वैल्यू के साथ देश की सबसे वैल्यूएबल स्टार्टअप थी लेकिन आज इसकी कीमत जीरो रह गई है। बायजू रवींद्रन ने इसके लिए निवेशकों को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि जब वह कंपनी को आगे बढ़ा रहे थे तब निवेशक उनके साथ खड़े थे लेकिन संकट आते ही उन्होंने मुंह मोड़ लिया। बायजू पर आज भारी कर्ज है, उसे रेगुलेटरी जांच से गुजरना पड़ रहा है और उनसे अपनी फाइनेंशियल रिपोर्टिंग में देरी की है। इससे कंपनी की वित्तीय हालत और पारदर्शिता पर सवाल खड़े हुए हैं।बायजू रवींद्रन ने कहा कि दिसंबर 2021 में जब कंपनी पर संकट आया तो उसके बाद से निवेशकों ने कोई निवेश नहीं किया है। Prosus समेत कुछ निवेशकों ने पिछले 4-5 साल में कंपनी में कोई निवेश नहीं किया है। यह संकट कैश की कमी के चलते शुरू हुआ। आज कंपनी कई तरह की परेशानियों से घिरी है। कई कर्जदारों ने उसे एनसीएलटी में घसीट रखा है। कर्मचारियों को भी वेतन नहीं मिल पा रहा है। इन्हीं सब कारणों से इन अफवाहों को हवा मिली है कि कार्रवाई से बचने के लिए बायजू रवींद्रन दुबई भाग गए हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 October 2024
नई दिल्ली: मदिरा (Liquor) के शौकीन व्यक्ति तरह तरह के ब्रांड पसंद करते हैं। कुछ लोग विभिन्न ब्रांड को आजमाते ही रहते हैं। इस चक्कर में उनको काफी पैसा खर्च…
 18 October 2024
नई दिल्ली: सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेज (CBDT) ने करदाताओं को राहत देने के लिए इनकम टैक्स से जुड़े कुछ नियमों में बदलावों को नोटिफाई कर दिया है। इससे सैलरीड एंप्लॉयीज…
 18 October 2024
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा का हाल ही में मुंबई में निधन हो गया था। वह अपने पीछे करीब 7,900 करोड़ रुपये की संपत्ति छोड़ गए हैं।सूत्रों…
 18 October 2024
नई दिल्ली: मुसीबतों में घिरी एडटेक स्टार्टअप बायजू की मुश्किलें बढ़ गई हैं। इस तरह की अफवाहों का बाजार गरम है कि कंपनी के फाउंडर और सीईओ बायजू रवींद्रन देश छोड़कर…
 18 October 2024
नई दिल्ली: मार्क जकरबर्ग दुनिया के तीसरे सबसे बड़े रईस हैं। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक उनकी नेटवर्थ 204 अरब डॉलर है। इस साल उनकी नेटवर्थ में सबसे ज्यादा 76.1 अरब…
 18 October 2024
नई दिल्ली: चीन की सरकार ने अपनी इकॉनमी में जान फूंकने के लिए अरबों डॉलर के स्टीम्युलस पैकेज की घोषणा की है लेकिन इससे देश का कर्ज संकट हल होता नहीं…
 17 October 2024
भोपाल I  यूएसए ब्लूबेरीज़ वाशिंगटन बेकर्स डे पर यू.एस. ब्लूबेरीज़ इस क्षेत्र में योगदान कर रही हैं, जिसका अनुमान है कि यह 2032 तक 29.4 अरब डॉलर तक पहुँच जाएगा।…
 17 October 2024
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बुधवार को लगातार दूसरे सत्र में गिरावट देखने को मिली थी। विदेशी फंडों की लगातार निकासी और अंतरराष्‍ट्रीय बाजारों के कमजोर रुख के बीच निवेशकों…
 17 October 2024
 इंदौर: बार-बार हो रही बरसात त्योहारी ग्राहकी पर असर डाल रही है। दीपावली का त्योहार नजदीक होने के बावजूद बादाम में ग्राहकी अपेक्षा से कमजोर देखी जा रही है। मुंबई-दिल्ली के…
Advertisement