बायजूस के इन्वेस्टर्स ने शुक्रवार को बुलाई मीटिंग:फाउंडर​​​​​​​ रवींद्रन और उनकी फैमिली को बोर्ड से बाहर करने को लेकर हो सकता है फैसला

बायजूस के इन्वेस्टर्स ने शुक्रवार को बुलाई मीटिंग:फाउंडर​​​​​​​ रवींद्रन और उनकी फैमिली को बोर्ड से बाहर करने को लेकर हो सकता है फैसला

एडटेक कंपनी बायजूस के कुछ की-इन्वेस्टर्स का ग्रुप शुक्रवार (23 फरवरी) को एक एक्स्ट्राऑर्डिनरी जनरल मीटिंग (EGM) करने जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मीटिंग में इन्वेस्टर्स बायजूस के फाउंडर-CEO रवींद्रन बायजू और उनकी फैमिली को कंपनी के बोर्ड से बाहर करने को लेकर फैसला कर सकते हैं।

रवींद्रन और उनकी फैमिली की कंपनी में लगभग 26% हिस्सेदारी
सूत्रों के मुताबिक, इन्वेस्टर्स मिसमैनेजमेंट और फेल्योर्स की वजह से रवींद्रन और उनकी फैमिली को बोर्ड से निकाल सकते हैं। जिन शेयरहोल्डर्स ने EGM बुलाई है, उनके पास बायजूस में टोटल 30% से ज्यादा की हिस्सेदारी है। रवींद्रन और उनकी फैमिली की कंपनी में लगभग 26% हिस्सेदारी है।

EGM नोटिस में कंपनी के मौजूदा बोर्ड को बाहर करने की बात कही गई
सूत्रों ने बताया कि EGM नोटिस में थिंक एंड लर्न कंपनी के मौजूदा बोर्ड को बाहर करने की बात कही गई है, जो बायजूस को ऑपरेट करती है। कंपनी के बोर्ड में रवींद्रन, उनकी पत्नी, उनके भाई रिजु रवींद्रन और को-फाउंडर दिव्या गोकुलनाथ शामिल हैं।

बायजू फैमिली को बाहर करने की मांग के कारणों के बारे में भी इन्वेस्टर्स ने नोटिस में बताया है। नोटिस में इन्वेस्टर्स ने फाइनेंशियल मिसमैनेजमेंट, कंपनी के लीगल राइट्स को लागू करने में मैनेजमेंट की विफलता के कारण वैल्यू में गिरावट और महत्वपूर्ण जानकारी को छिपाने की बात कही है।


Advertisement