भोपाल। रवि पुष्य नक्षत्र पर राजधानी के बाजार मुस्कुरा उठे। चौक, न्यू मार्केट, संत हिरदाराम नगर, भेल, कोलार, एमपी नगर सहित सराफा, आटोमोबाइल, इलेक्ट्रानिक्स, इलेक्ट्रिकल्स , कपड़ा, सजावटी सामग्री की दुकानों व शोरूम पर ग्राहकों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली। शाम के समय भीड़ अधिक होने से बाजारों में पैर रखने की जगह नहीं बीच। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार रवि पुष्य नक्षत्र में विभिन्न सेक्टरों में धन की वर्षा हुई। 200 करोड़ रुपये का कारोबार होने का अनुमान है।
एक नजर में कारोबार करोड़ रुपये में
रियल एस्टेट : 70
सराफा : 50
इलेक्ट्रानिक्स : 40
इलेक्ट्रिकल्स : 10
कपड़ा : 20











