Select Date:

स्वीडिश फुटबॉलर ज्‍लाटन से प्रेरित हैं बुमराह

Updated on 01-01-1970 12:00 AM

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह स्‍वीडन के फुटबॉलर ज्‍लाटन इब्राहिमोविक के काफी बड़े प्रशंसक हैं। बुमराह उनकी जिंदगी से काफी प्रेरित हैं।  इस तेज गेंदबाज ने सोशल मीडिया पर स्‍वीडिश फुटबॉलर का 36 सेकंड का एक शानदार वीडियो शेयर किया, जो उनके करियर के उसूलों से संबंधित है। इस वीडियो में ज्‍लाटन के अनुसार वे सोशल मीडिया वाली जिंदगी नहीं जीते। उनका ध्‍यान इस पर है कि वे किस तरह का प्रदर्शन करते हैं, वे ये भी जानते हैं कि किस तरह वे अच्‍छा प्रदर्शन कर सकते हैं।
ज्‍लाटन के अनुसार वे जो कर सकते हैं, उसमें वे सर्वश्रेष्‍ठ हैं। बाकी की चीजें मायने नहीं रखती, क्‍योंकि अगर आप फुटबॉल खिलाड़ी नहीं होते तो आपको कोई नहीं पहचानता। ज्‍लाटन का मिलान के साथ ये दूसरा करार है। बुमराह ने हाल ही में युवराज सिंह और रोहित शर्मा के साथ इंस्‍टाग्राम लाइव में खुलासा किया था कि वे ज्‍लाटन से प्रेरणा लेते हैं। रोहित के साथ बातचीत में बुमराह ने बताया कि उन्हें स्वीडन के फुटबॉल ज्‍लाटन काफी पसंद हैं। बुमराह ने बताया, 'मुझे इब्राहिम बहुत पसंद है। मैं उनकी कहानी में अपनी कहानी देखता हूं। शुरुआत में लोगों ने उन्हें गंभीरता से नहीं लिया था औऱ फिर वह स्टार बने। मुझे भी शुरुआत में लोगों ने गंभीरता से नहीं लिया था लेकिन मैंने उन्हें गलत साबित किया और अब भी कर रहा हूं। बुमराह ने इस लाइव वीडियो में लसित मलिंगा के बारे में भी बात की और बताया कैसे उन्हें श्रीलंकाई गेंदबाज से मदद मिली। 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 June 2025
अहमदाबाद विमान हादसे के दो दिन बाद भी शवों के मिलने का सिलसिला जारी है। शनिवार सुबह जब विमान का मलबा हटाया जा रहा था, तो विमान के पिछले हिस्से…
 14 June 2025
अहमदाबाद विमान हादसे पर हरियाणा के अंबाला में भारतीय वायुसेना से रिटायर्ड विंग कमांडर एस.डी. विज ने बताया कि विमान के दोनों इंजनों का एक साथ खराब होना बहुत ही…
 14 June 2025
पंजाब कांग्रेस के नेता व पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू एक बार फिर से एक्टिव हो गए हैं। हाल ही में कपिल शर्मा शो में उनकी फिर से वापसी की…
 14 June 2025
12 जून 2025 का दिन। एअर इंडिया की फ्लाइट AI-171 ने दोपहर 1 बजकर 38 मिनट 40 सेकेंड पर अहमदाबाद एयरपोर्ट से लंदन के लिए टेकऑफ किया। प्लेन 625 फीट…
 14 June 2025
अहमदाबाद में प्लेन क्रैश वाली जगह से शनिवार को एक और शव बरामद हुआ है। आज जब बीजे मेडिकल कॉलेज हॉस्टल से मलबा हटाया जा रहा था, तब विमान की…
 13 June 2025
अहमदाबाद में एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन क्रैश होने के बाद हादसे के शिकार लोगों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल लाया जा रहा है। साथ ही शवों…
 13 June 2025
पंजाब की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कंचन कुमारी उर्फ कमल कौर भाभी के 2 हत्यारों को बठिंडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान मोगा के जसप्रीत सिंह मेहरू…
 13 June 2025
पंजाब के पठानकोट में शुक्रवार को एयरफोर्स के अपाचे हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग हुई। हेलिकॉप्टर ने पठानकोट एयरफोर्स स्टेशन से उड़ान भरी थी। जैसे ही वह हलेड़ा गांव के पास…
 13 June 2025
अहमदाबाद प्लेन हादसे में जिंदा बचे इकलौते यात्री रमेश विश्वास कुमार ने बताया कि मुझे विश्वास नहीं होता कि मैं कैसे जिंदा बाहर निकला। शायद दरवाजा टूटा और सीट समेत…
Advertisement