स्पेशल कारोबार में बाजार में बंपर तेजी, सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान पर, पूरी डिटेल

स्पेशल कारोबार में बाजार में बंपर तेजी, सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान पर, पूरी डिटेल
नई दिल्ली: आज शनिवार को घरेलू शेयर बाजार (Stock Market) में स्पेशल कारोबार हो रहा है। इसमें इंट्राडे में कामकाज को डिजास्टर रिकवरी साइट पर ले जाया जाएगा। कामकाज को प्रभावित कर सकने वाली किसी भी अप्रत्याशित घटना से निपटने में एक्सचेंज को तैयार रखने के लिए यह सेशन आयोजित हो रहा है। इसमें पहला सत्र पीआर पर सुबह 9:15 बजे से 10 बजे तक होगा। पहले सत्र में बाजार में अच्छी तेजी देखने को मिल रही है। बाजार अभी 114 अंकों की तेजी के साथ 73,860 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स शुरूआती कारोबार में 236.77 अंक चढ़कर रिकॉर्ड 73,982.12 अंक पर पहुंच गया था। वहीं एनएसई निफ्टी भी 81.5 अंक चढ़कर नये शिखर 22,420.25 अंक पर पहुंचा था। प्री ओपन सेशन में बीएसई (BSE) का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स अच्छी बढ़त में था। वहीं एनएसई (NSE) का निफ्टी 50 इंडेक्स 2 फीसदी से अधिक की तेजी में था। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक आज के स्पेशल कारोबार में अपना-अपना नया हाई लेवल छूने में कामयाब रहे हैं। दूसरा सत्र डीआर साइट पर सुबह 11:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चलेगा।

बाजार में रेकॉर्ड तेजी

शेयर बाजार में कल भी तेजी देखने को मिली थी। बाजार कल बंपर उछाल के साथ बंद हुआ था। गुरुवार को आए शानदार जीडीपी आंकड़ों और विदेशी निवेशकों की बाइंग से शुक्रवार को बाजार में तेजी देखी जा रही है। हफ्ते के आखिरी ट्रेडिंग सेशन में बाजार ऑल टाइम हाई लेवल पर बंद हुआ था। कल बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 1,245.05 अंक यानी 1.72 प्रतिशत उछलकर 73,745.35 अंक पर पहुंच गया था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का सूचकांक निफ्टी भी 355.95 अंक यानी 1.62 प्रतिशत की छलांग लगाते हुए 22,338.75 के नए समापन स्तर पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान इसने 370.5 अंक की तेजी के साथ 22,353.30 के नए इंट्रा-डे स्तर को भी छुआ था।
Advertisement