FCA में भी भारी बढ़ोतरी
अक्टूबर, 2021 में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 645 अरब डॉलर के सर्वकालिक ऊंचे स्तर पर पहुंच गया था। लेकिन, वैश्विक गतिविधियों के कारण उत्पन्न दबावों के बीच केंद्रीय बैंक ने रुपये की गिरावट को थामने के लिए पूंजी भंडार का उपयोग किया। इससे मुद्रा भंडार प्रभावित हुआ था।रिजर्व बैंक के आंकड़ों के मुताबिक, आठ मार्च को समाप्त सप्ताह में मुद्राभंडार का अहम हिस्सा मानी जाने वाली विदेशी मुद्रा आस्तियां (FCA) 8.121 अरब डॉलर बढ़कर 562.352 अरब डॉलर हो गईं। एफसीए को डॉलर में दर्शाया जाता है। विदेशी मुद्रा आस्तियों में विदेशी मुद्रा भंडार में रखे गए यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की घट-बढ़ का प्रभाव शामिल होता है।











