प्रबुद्धजन सम्मलेन कार्यक्रम में शामिल होंगे बृजमोहन

प्रबुद्धजन सम्मलेन कार्यक्रम में शामिल होंगे बृजमोहन
रायपुर। भारीय जनता पार्टी रविवार को शहर के शहीद स्मारक भवन में प्रबुद्धजन सम्मलेन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।  

प्रबुद्धजन सम्मलेन कार्यक्रम देश के प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में किया जाएगा।  इसके आलावा मीसाबंदियों के लिए भी सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।  

इस कार्यक्रम में भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल विशेष अतिथि होने वहीं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।  इस आयोजन में शिवप्रकाश मुख्य वक्ता होंगे।


Advertisement