आज सदर बाजार एवं आकाशवाणी काली मंदिर में पूजन एवं उत्सव का आयोजन हुआ। इस आयोजन में बृजमोहन अग्रवाल भी शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने श्रद्धालुओं को रामोत्सव की बधाई देते हुए मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया।
वहीं दूधाधारी मठ में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें अयोध्या में राम लला के प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण किया। मंत्री अग्रवाल बड़ी संख्या में राम भक्तों के साथ प्राण प्रतिष्ठा के गवाह बने और लाइव प्रसारण के जरिए राम लला के दर्शन किया। इससे पहले बृजमोहन अग्रवाल ने दुधाधरी मठ में भगवान के दर्शन कर पूजा अर्चना की और समस्त प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि शांति और खुशहाली की कामना की। उन्होंने मठ में स्थापित भगवान श्री राम जानकी, श्री स्वामी बालाजी और संकट मोचन हनुमान जी सहित अन्य देवताओं की पूजा की। उन्होंने ने मठ के पदाधिकारियों से मुलाकात की। सांसद सुनील सोनी, नगर पालिक निगम समेत विभाग के अधिकारी और कर्मचारी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
