लोहिया की पुण्यतिथि पर साधा निशाना
अखिलेश यादव ने डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर डिप्टी सीएम पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि डिप्टी सीएम को किसी भी मसले में इतना ही कूदने का शौक है तो वे एशियन गेम्स में क्यों नहीं चले गए। कम से कम वहां से मेडल लेकर तो आ जाते। अखिलेश ने जेपीएनआईसी में हुए बवाल पर कहा कि आज सवाल समाजवादियों के संग्रहालय को पूरा नष्ट किए जाने पर होना चाहिए। आखिरकार यह सरकार क्या छुपाना चाहती है? अगर उनकी नियत साफ होती तो जयप्रकाश नारायण जी को पॉलिथीन से नहीं ढकते। इसके बाद जब उनसे ब्रजेश पाठक की ओर से किए गए दावे पर सवाल किया तो वे भड़क गए।
सपा अध्यक्ष ने डिप्टी सीएम पर भड़कते हुए उन्हें सर्वेंट बता दिया। अखिलेश ने कहा कि हम सर्वेंट के सवालों का जवाब नहीं देते हैं। इसके बाद उन्होंने भाजपा सरकार में संविधान पर हो रहे हमले का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जिस दिन संविधान खत्म हुआ, हम सबकी आजादी छिन जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के लोग इस रास्ते पर समाज और लोगों को ले जा रहे हैं। अखिलेश ने इस मौके पर बेरोजगारी का भी मुद्दा उठाया।