प्रांतीय अध्यक्ष अरविंद ओझा एवं महिला अध्यक्ष नमिता शर्मा ने सभी विप्रजनों से कार्यक्रम में सहयोग की अपील करके हुए बताया की इस अवसर पर समूह नृत्य एवं गायन प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी। सभी प्रतिभागियों को सम्मान पत्र व विजेता को स्मृति चिन्ह प्रदान किया जाएगा।
बैठक में राष्ट्रीय महासचिव सुरेश मिश्रा, प्रांतीय सलाहकार रज्जन अग्निहोत्री, प्रांतीय महासचिव सुनील ओझा, संभागीय अध्यक्ष नितिन कुमार झा, महिला महासचिव सुमन मिश्रा, सांस्कृतिक सचिव प्रीति मिश्रा, युवा महासचिव सुरभि शर्मा, कोषाध्यक्ष राघवेन्द्र पाठक, संभागीय सचिव सतीश शर्मा, महिला सचिव विद्याभट्ट एवं सुलभा पाण्डेय, संभागीय सहसचिव उमेश शर्मा आदि उपस्थित रहे।











