Select Date:

बिहार में पुल के पिलर और दीवार के बीच फंसा लड़का, बचाने की कोशिश जारी

Updated on 08-06-2023 06:09 PM
सासाराम: बिहार के रोहतास जिले के नसरीगंज थाना क्षेत्र में नासरीगंज- दाऊदनगर सोन पुल पर अजब हादसा हुआ। यहां के पिलर और दीवार के बीच 12 साल का एक लड़का फंस गया। खबर लिखे जाने तक किशोर को सुरक्षित निकालने को लेकर प्रशासन द्वारा प्रयास किया जा रहा है। करीब दो फुट से भी कम चौड़े दरार में फंस जाने से किशोर का शरीर आंशिक रूप से दिखाई दे रहा है। किशोर की पहचान खिरीआंव गांव निवासी शत्रुघ्न प्रसाद उर्फ भोला साह के 12 वर्षीय पुत्र रंजन कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि किशोर अर्ध विक्षिप्त है तथा घर से तीन दिनों से लापता था।

पुल के पिलर में फंसा लड़का

नासरीगंज के थाना प्रभारी सुमित कुमार ने बताया कि दरार में फंसे किशोर को निकालने के लिए प्रयास किए जा रहे है। उन्होंने बताया कि गुरुवार को पिलर में होल कर किशोर को निकालने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि दो फुट से भी कम चौड़ा दरार होने के कारण हालांकि काफी परेशानी आ रही है। उन्होंने कहा कि पिलर पर कबूतर अपना बसेरा बनाए हुए हैं, संभावना है कि किशोर कबूतर पकड़ने आया हो, और दरार में गिर गया हो। उन्होंने बताया कि दरार एक तरफ से खुली हुई है, इससे सिलेंडर और पाइप के जरिए ऑक्सीजन पहुंचाया जा रहा है।

लड़के को बचाने के लिए जबरदस्त कोशिश

मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे है और किशोर को बचाने के लिए दुआ कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि पिलर से नीचे एक तार लटक रहा है। संभावना जताई जा रही है कि उसी तार के सहारे किशोर ऊपर पहुंचा होगा। थाना प्रभारी ने बताया कि किशोर के शरीर के अंग हिले रहे हैं। घटनास्थल पर मौजूद किशोर के पिता कहते हैं कि वह विक्षिप्त है और घर से तीन दिन से लापता है। इसके रोने की आवाज सुनकर गाय चरा रहे लोगों ने उसके फंसे होने की सूचना दी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 April 2025
दिल्ली में AAP नेता और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, दिल्ली के पूर्व पीडब्ल्यूडी मंत्री सत्येंद्र जैन के खिलाफ कक्षाओं के निर्माण में भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया गया…
 30 April 2025
दिल्ली-NCR में प्रदूषण कैसे कम होगा, इसको लेकर केंद्र सरकार बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में प्रस्ताव पेश करेगा।दिल्ली-NCR में प्रदूषण की स्थिति को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने 9 अप्रैल…
 30 April 2025
अयोध्या के हनुमानगढ़ी मंदिर के गद्दीनशीन ने 288 साल पुरानी परंपरा बदल दी। पहली बार गद्दीनशीन महंत हनुमानगढ़ी से बाहर निकले। महंत प्रेमदास 8 सालों से गद्दीनशीन हैं। इस अवधि…
 30 April 2025
पहलगाम आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने पाकिस्तानी नागरिकों को भारत छोड़ने का आदेश जारी किया था। 24 अप्रैल से लेकर 29 अप्रैल की शाम 5 बजे तक अटारी-वाघा…
 30 April 2025
पहलगाम आतंकी हमले को लेकर कांग्रेस ने 28 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गायब बताने वाला पोस्ट शेयर किया, जिसे बाद में डिलीट कर दिया गया। इस पर कांग्रेस…
 30 April 2025
आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में मंगलवार रात श्री वराह लक्ष्मी नरसिंह स्वामी मंदिर की दीवार का 20 फीट लंबा हिस्सा गिर गया। वरिष्ठ अधिकारी विनय चान के मुताबिक, हादसे में…
 30 April 2025
कोलकाता के फालपट्टी मछुआ इलाके में मंगलवार रात एक होटल में आग लगने से 15 लोगों की मौत और 13 लोग घायल हो गए। आग पर काबू पा लिया गया…
 29 April 2025
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार के आदेश पर पाकिस्तानी नागरिकों के भारत छोड़ने का सिलसिला जारी है। मंगलवार सुबह अटारी बॉर्डर से बड़ी संख्या में…
 29 April 2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में YUGM कॉन्क्लेव में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने लोगों को संबोधित भी किया। PM ने कहा कि हमारा मकसद…
Advertisement