बहुत मेहनत की बॉस... वर्ल्ड कप ट्रॉफी संग बच्चों की तरह खेलते दिखे खिलाड़ी, फ्लाइट में जमकर की मस्ती
नई दिल्ली: टीम इंडिया बारबाडोस से भारत लौट आई है। 29 जून को पुरुष टी20 विश्व कप जीतने वाली विजयी टीम गुरुवार सुबह नई दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पहुंची। रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम ने शनिवार को केंसिंग्टन ओवल में रोमांचक फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 7 रन से हराकर दूसरी बार टी20 विश्व कप जीता। लेकिन तूफान बेरिल के कारण उनकी घर वापसी में देरी हुई।











