क्या करती है कंपनी?
कोवई एक आईटी कंपनी है। इसकी चेन्नई और यूके में भी ऑफिस हैं। कंपनी के कुल कर्मचारियों की संख्या 260 है। यह कंपनी बिजनेस-टू-बिजनेस (B2B) सास समाधान (SaaS solutions) प्रदान करती है। कंपनी के ग्राहकों की लिस्ट में बीबीसी, बोइंग और शेल जैसी बड़ी कंपनियों का नाम शामिल है।कोवई पूरी तरह से बूटस्ट्रैप्ड कंपनी है। कंपनी ने साल 2023 में 16 मिलियन डॉलर (करीब 140 करोड़ रुपये) का रेवेन्यू हासिल किया था। हाल ही में इसने बेंगलुरु स्थित Floik कंपनी का अधिग्रहण किया है। सरवण कुमार की योजना साल 2030 तक कंपनी का रेवेन्यू 100 मिलियन डॉलर तक पहुंचाने की है।