Select Date:

फंदे पर लटके मिले पति-पत्नी और 3 बच्चों के शव:आलीराजपुर में पड़ोसी बोले-परिवार ने कभी परेशानी का जिक्र नहीं किया

Updated on 01-07-2024 02:05 PM

आलीराजपुर में पति-पत्नी और तीन बच्चों के शव फांसी के फंदे पर लटके मिले हैं। घटना अलीराजपुर जिले के सांडवा थाना क्षेत्र के राउड़ी गांव की है। एसपी राजेश व्यास समेत पुलिस के आला अधिकारी मौके पर हैं। एफएसएल की टीम जिला मुख्यालय से घटनास्थल के लिए निकल चुकी है।

पुलिस ने बताया कि राकेश पिता जागर सिंह, उसकी पत्नी ललिता, बेटी लक्ष्मी, बेटा प्रकाश और अक्षय के शव घर में ही फंदे पर लटके मिले। राकेश के चाचा सुबह घर पहुंचे तो इसकी जानकारी लगी। इसके बाद सांडवा थाना पुलिस को सूचना दी गई। पोस्टमार्टम के लिए शवों को आलीराजपुर जिला अस्पताल लाया जा रहा है।

रिश्तेदारों ने जताई हत्या की आशंका

पड़ोसियों का कहना है कि राकेश किसान था। उसने या परिवार के किसी सदस्य ने कभी किसी परेशानी का जिक्र नहीं किया। वहीं, रिश्तेदारों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

भाजपा मंडल अध्यक्ष जयपाल सिंह ने कहा, 'यह परिवार खुदकुशी जैसा कदम नहीं उठा सकता। यह हत्या है। पुलिस को इसकी जल्द जांच करना चाहिए।' उन्होंने कहा कि परिवार के 5 लोगों के शव मिलने से पूरे गांव में शोक है।

एसपी बोले-पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

एसपी राजेश व्यास ने बताया कि सुबह 7 बजे मामले की सूचना मिली थी। राकेश का घर उसके खेत के पास ही बना है। प्रकरण गंभीर है इसलिए एफएसएल की टीम बुलाई है। साइबर टीम को भी लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा कि किन परिस्थितियों में मौत हुई है।

कलेक्टर डॉ. अरविंद अभय बेडेकर ने कहा कि किन परिस्थितियों में मौत हुई, यह बताना अभी जल्दबाजी होगी। पुलिस टीम गंभीरता से जांच कर रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 04 July 2024
दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ाई है। सूत्रों ने बुधवार को बताया कि पुलिस को मंगलवार को ऐसे इनपुट मिले हैं कि हिंदूवादी…
 04 July 2024
मोदी सरकार ने बुधवार को सुरक्षा, आर्थिक मामलों और राजनीतिक मामलों के लिए कैबिनेट कमेटियां बना दीं हैं। ये कमेटियां ही देश की सुरक्षा, आर्थिक और राजनीतिक मामलों से जुड़े…
 04 July 2024
बारबाडोस में फंसी भारतीय टीम को लेकर आ रही एअर इंडिया की चार्टर्ड फ्लाइट को लेकर एविएशन रेगुलेटर DGCA ने एअर इंडिया से रिपोर्ट मांगी है। दरअसल ऐसी रिपोर्ट सामने…
 04 July 2024
सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार (6 जुलाई) को मणिपुर की एक जेल में बंद बीमार कैदी को इलाज के लिए अस्पताल नहीं ले जाने पर नाराजगी जताई है।सुप्रीम कोर्ट ने कहा…
 04 July 2024
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली राजभवन की महिला स्टाफ ने बुधवार (7 जुलाई) को सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई है।विक्टिम ने संविधान के आर्टिकल…
 04 July 2024
करीब छह महीने बाद एक बार फिर से झारखंड की कमान हेमंत सोरेन संभालेंगे। बुधवार को तेजी से बदलते राजनीतिक घटनाक्रम में विधानसभा चुनाव से 4 महीने पहले सीएम चंपाई…
 04 July 2024
कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने जम्मू-कश्मीर में शहीद हुए लुधियाना के अग्निवीर अजय के परिवार को मुआवजा न मिलने का मुद्दा फिर उठाया। उन्होंने गुरुवार…
 04 July 2024
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बुधवार (3 जुलाई) को लोकसभा में सांसदों के शपथ के नियमों में बदलाव किया है। नए नियम के मुताबिक, अब सांसदों की शपथ के बाद…
 04 July 2024
पूर्व उप प्रधानमंत्री और भाजपा के सीनियर नेता लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत ​फिर बिगड़ गई है। 96 साल के आडवाणी को बुधवार रात 9 बजे दिल्ली के अपोलो अस्पताल लाया…
Advertisement