Select Date:

युक्तियुक्तकरण के विरोध में ब्लाक कांग्रेस कमेटी ने घेरा बीईओ कार्यालय

Updated on 13-06-2025 02:28 PM

पंडरिया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर युक्तियुक्तरण को लेकर पूरे प्रदेश में भाजपा सरकार के फैसले के विरोध में चरणबद्ध तरीके से आंदोलन किया जा रहा है। इसी कड़ी गुरूवार को जिले के स. लोहारा तथा ठाठापुर ब्लाक में कांग्रेस पार्टी ने धरना प्रदर्शन तथा बीईओ कार्यालय का घेराव किया। 

इससे पूर्व ब्लाक कांग्रेस कमेटी द्वारा एक सभा का भी आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से उपस्थित पूर्व विधायक श्रीमती ममता चन्द्राकर, कांग्रेस नेता शरद बंगानी, जित्तू सिंह ठाकुर, ब्लाक अध्यक्ष सतीश गहरवार तथा पूर्व मण्डी उपाध्यक्ष चोवाराम साहू ने एक स्वर में भाजपा की विष्णुदेव सरकार पर युक्तियुक्तकरण को लेकर आरोप लगाते हुए कहा कि युक्तियुक्तकरण प्रदेश की भाजपा सरकार की शिक्षा विरोध तथा रोजगार विरोधी नीति है। जिसका चौतरफा विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। इस नीति से प्रदेश के 10 हजार स्कूल बंद हो जाएंगे, शिक्षकों का पद खत्म हो जाएगा। हजारो लोगों के हांथो से रोजगार छिन जाएगा। कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि ये सरकार बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। इसके अलावा सरकार द्वारा युक्तियुक्तकरण के नाम पर स्कूलों को जबरिया बंद किए जाने से न केवल शिक्षक बल्कि, प्रभावित 10463 स्कूलों में संलग्न हजारों रसोईया, स्लीपर और मध्यान भोजन बनाने वाली महिला, स्वसहायता समूह की बहनों के समक्ष जीवनयापन का संकट उत्पन्न हो गया है। 

उन्होने कहा कि कांग्रेस पार्टी सरकार की इस नीति का पुरजोर विरोध करती है। सभा के पश्चात रैली के शक्ल में कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता साय सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ब्लॉक शिक्षा ऑफिस का घेराव करने पहुंचे। बाद में कांग्रेस नेताओं ने जिला प्रशासन को अपनी मांग से संबंधित ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर जगमोहन साहू, विनय वैष्णव, ईश्वरी साहू, हिमलेश निर्मलकर, रामअवतार सेन, बृजेश कौशिक, टहल सिंह, मुकेश पटेल, सुखनंदन साहू, भूपेन्द्र सिंह, कामत कौशिक, दिलीप साहू, ओम कौशिक, हेमराज कौशिक, टिकेश कुमार, रूपेन्द्र वर्मा, पुरषोत्तम वैष्णव सहित अन्य कांग्रेस के कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 June 2025
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय नवा रायपुर के शहीद वीरनारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग सीजन 2 के समापन समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री…
 16 June 2025
रायपुर I मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद एवं भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के उपाध्यक्ष श्री राजीव शुक्ला ने सौजन्य भेंट…
 16 June 2025
"हम श्रमिक परिवारों के सशक्तिकरण और उत्थान के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रहे हैं। आपका स्नेह और सहयोग ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है और हम सब मिलकर…
 16 June 2025
केंद्रीय आवासन एवं शहरी विकास राज्यमंत्री श्री तोखन साहू और उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री अरुण साव ने आज सरकंडा खेल परिसर में  आयोजित समारोह में बेलतरा…
 16 June 2025
रायपुर I मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी  द्वारा 307.96 करोड़ रुपए की लागत से पेव्ड शोल्डर मानक के साथ 4 लेन में…
 16 June 2025
रायपुर I कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री श्री रामविचार नेताम की अध्यक्षता में 16 जून को सवेरे 10 बजे से बैठक आहूत की गई है। बैठक नवा रायपुर अटल नगर…
 16 June 2025
रायपुर I खनिज रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण न करने और संबंधित प्रकरणों में समुचित कार्यवाही नहीं किए जाने के कारण खनिज साधन विभाग द्वारा जिला राजनांदगांव…
 16 June 2025
रायपुर I खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा राज्य खेल अलंकरण वर्ष 2023-24 एवं 2024-25 के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। छत्तीसगढ़ शासन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रतिवर्ष…
 15 June 2025
बलरामपुर। वाड्रफनगर वन क्षेत्र के कैलाशपुर गांव में फिर से हाथी का आतंक देखने को मिला है. रविवार तड़के सुबह एक हाथी आबादी वाले क्षेत्र के करीब पहुंच गया और किसानों…
Advertisement