बीजेपी को छोड़ इंडियन पीपुल्स अधिकार पार्टी में शामिल हुए बीजेपी के संगठन मंत्री, मध्यप्रदेश में होगा बड़ा राजनैतिक परिवर्तन

बीजेपी को छोड़ इंडियन पीपुल्स अधिकार पार्टी में शामिल हुए बीजेपी के संगठन मंत्री, मध्यप्रदेश में होगा बड़ा राजनैतिक परिवर्तन
भोपाल। आज राजनैतिक पार्टी " इंडियन पीपुल्स अधिकार पार्टी" ने निजी होटल में प्रेस कांफ्रेंस कर मीडिया को बताया कि  भारतीय जनता पार्टी को अपनी त्याग, तपस्या और बलिदान से धरातल पर उतारने वाले महान व्यक्ति जिन्होने अपनी कर्मठता से मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को जन-जन तक पहुंचाया है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के स्वयं सेवक भारतीय जनता पार्टी में संभाग एवं जिला स्तर पर पदस्थ संगठन मंत्री आज की भारतीय जनता पार्टी के परिदृश्य से भ्रष्टाचार एकाधिकारवाद, परिवारवाद और जनआकांक्षाओं और जन अपेक्षाओं पर खरे न उतरने वाली पार्टी जिसने डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी और पं. दीनदयाल उपाध्याय के विचारों के अनुसार समाज के अंतिम व्यक्ति की सेवा का संकल्प लिया था । वह उस दिशा में कार्य न कर कॉंग्रेस की राह पर चल रही है।
आज मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी का आम कार्यकर्ता जिसने भय-भूख और भ्रष्टाचार से लड़ने का कार्य किया था। उन सभी कार्यकर्ताओं को निराशा हुई है। आज मध्यप्रदेश में संगठन की नींव समझे जाने वाले वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की जा रही है। इन्हीं सब बातों को दृष्टिगत रखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने संगठन मंत्रियों लक्ष्मीनारायण तौमर, पन्नालाल जैन, गणपत सिंह जाधव, रामसिंह सिसोदिया, सत्येन्द्र यादव, हरिराम पटेल आदि ने भारतीय जनता पार्टी की नीतियों के विरोध में भारतीय जनता पार्टी से त्याग पत्र देकर मध्यप्रदेश में एक स्वच्छ राजनीति और एक नए राजनैतिक विकल्प " इंडियन पीपुल्स अधिकार पार्टी"  के संगठन में कार्य करने की घोषणा की हैं।
 
इंडियन पीपुल्स अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. पुरुषोत्तम तिवारी ने भारतीय जनता पार्टी के संगठन मंत्रियों को इंडियन पीपुल्स अधिकर पार्टी में सम्मिलित करते हुए कहा कि यह मध्यप्रदेश की जनता के लिए एक नई शुरूआत होगी की अपनी कर्म की पूजा के तपस्वी वरिष्ठ अनुभवी साथी आज पार्टी में शामिल हुए हैं जिससे हम पार्टी की विचारधारा और कार्यों को नागरिकों तक पंहुचा पायेंगे। तथा हमारा जो संकल्प है। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में 230 विधानसभा सीटों पर नये लोगों को अवसर देकर मध्यप्रदेश में नया जनादेश लेकर नई सरका बनाकर नागरिकों की समस्याओं का निराकरण कर नये मध्यप्रदेश के निर्माण की आधारशिला रखी जा सकेगी।पं. पुरूषोत्तम तिवारी ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि इंडियन पीपुल्स अधिकार पार्टी वर्ष 2023 में मध्यप्रदेश में होने वाले विधान सभा चुनाव में भाग लेगी और सभी 230 सीटों पर योग्य उम्मीद्वारों को लड़ाएगी । ये उम्मीद्वार आम जनता के प्रतिनिधि बनकर उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए काम करेंगे, लेकिन उसके पहले हमें मौजूदा व्यवस्था की अनेकों खामियों को दूर करना होगा, जो कि सरकार और जनता के बीच दूरिया पैदा करती है। इसी को ध्यान में रखकर इंडियन पीपुल्स अधिकार पार्टी घोषणा करती है कि सबसे पहले मध्य प्रदेश की कानून व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा कराएगी और उसे जनसम्मत बनाकर, जो कानून दशकों और सदियों पुराने हो गए हैं, उन्हें संवैधानिक दायरे में हटा दिया जाएगा। और केवल वही कानून लागू होंगे जो केवल जनहित के होंगे और इसके लिए जनमत संग्रह किया जायेगा ।

इंडियन पीपुल्स अधिकार पार्टी एक राजनीतिक दल होते हुए भी सामाजिक जिम्मेदारियों के लिए प्रतिबद्ध है जिसकी मूल भावना में सबसे निचले तबके को भी राजनीति से जोड़ने का संकल्प है, ताकि हर वर्ग और समाज का अंतिम व्यक्ति भी खुद को पराया न समझे। जैसा कि पार्टी के नाम में ही निहित इंडियन से पता चलता है वि भारत के हर नागरिक को राजनीति से जुड़ना चाहिए । युवाओं को विशेष रूप से राजनीति में अवसर देने के लिए ह प्रतिबद्ध है ।
वहीं उन्होंने आगे बेरोजगार युवाओं को 25000 रूपए महीना, गैस सिलेंडर प्रत्येक परिवार को हर महीने फ्री साथ ही बिजली के मुद्दे पर कहा कि 400 यूनिट तक बिजली फ्री करने की घोषणा पत्र में शामिल करने की बात मीडिया को बताई।
Advertisement