ज्ञापन मे कहा गया कि 15 दिवस की समयावधि में समस्या दूर किया जाए अन्यथा पार्टी द्वारा नगर से लेकर जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। जिसकी जबाबदारी स्थानीय प्रशासन की होगी। साथ ही विद्युत आपूर्ति के संबद्ध में भी विद्युत विभाग के एई का घोर गर्मी मे दिन में सात-आठ घंटे की कटौती को तत्काल सुधारने और अन्य समस्याओं हेतु घेराव किया गया गया। वहीं 48 घण्टे की समयावधि में समस्या दूर करने का आश्वासन एई द्वारा दिया गया। आज के प्रदर्शन मे भाजपा मंडल जिला और नगर भाजपा सदस्यों ने भाग लिया आम जनता को विद्युत आपूर्ति जल आपूर्ति में राहत दिलवाने के संकल्प को आगे पुनः प्रयास करने का विचार किया गया।
प्रदर्शन मे जिला भाजपा से सनत नायक, गोपाल सिंह, बेबी ठाकुर, पश्चिम मण्डल से लोचन पटेल, अजय अग्रवाल, मोतीसिंह चंद्रा, शकुंतला विश्वकर्मा, लखन साहूं, गजेंद्र यादव, नगर पार्षद अमित सिदार, नंदकुमार, सविता, अमरनाथ, विमला, अजय राय, प्रेमलता साहु, नगर भाजपा से राजकिशोर सिंह, शैलेश सिंह, अभिषेक गुप्ता, दीपक मौर्य, कमलेश, प्रतीक राणा, लिकेश साहू, अमन, मुरारी शर्मा आदि अनेक सदस्यों ने उक्त धरना प्रदर्शन में अपनी सहभागिता दर्ज की।











