इन दोनों ग्रामों के नागरिकों ने कांग्रेस पार्टी से जुड़ने के लिए लिखित आवेदन मंत्री मोहम्मद अकबर के समक्ष प्रस्तुत किया। इन लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हुए उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता प्रदान करने अपनी सहमति प्रदान की।
कांग्रेस प्रवेश करने वालों में ग्राम पंचायत खैरबनाकला से जिराखन साहू, सुभाष साहू, योगेश साहू, देवसिंह साहू, बल्लू साहू, कृष्णा साहू, तमेश साहू, मेलुराम साहू, भादू साहू, धन्न्नु साहू, शिव साहू, जनाराम साहू, गजराज साहू, हरीराम साहू, रामझूल साहू, संजय साहू, दिनेश साहू, रमेश साहू, राजू साहू, मोहन धुर्वे। ग्राम कांपा से तीरथ साहू, बरन यादव, श्यामू साहू, रितु साहू, लालसिंह बैगा, लीलाराम साहू। इस अवसर पर विशेष रूप से नीलकंठ साहू, कवर्धा मंडी अध्यक्ष तथा कवर्धा तहसील साहू संघ अध्यक्ष बोडला, गीतेश्वर साहू, मंडल अध्यक्ष साहू समाज, रामअवतार साहू, उप मंडल अध्यक्ष साहू समाज शामिल थे।











