Select Date:

भाजपा सिर्फ चुनाव के वक्त राम को याद करती है: सीएम बघेल

Updated on 01-06-2023 07:46 PM

रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बुधवार को राष्ट्रीय रामायण महोत्सव में शामिल होने के लिए रायगढ़ रवाना होने से पहले मीडिया से मुखातिब हुए। 

इस दौरान सीएम भूपेश ने राहुल गांधी के मोहब्बत की दुकान कार्यक्रम में दिए बयान पर भाजपा की प्रतिक्रिया को लेकर कहा कि नरेंद्र मोदी पूरा देश नहीं हैं, मोदी अलग हैं देश अलग है। वहीं अनुज शर्मा के भाजपा में शामिल होने को लेकर सीएम ने कहा कि अनुज शर्मा पहले से भाजपा के साथ ही रहे हैं।

राष्ट्रीय रामायण महोत्सव को लेकर भूपेश बघेल ने कहा कि रायगढ़ में ऐतिहासिक आयोजन होने जा रहा है। भाजपा के बयानों पर सीएम ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भाजपा खुद को असुरक्षित महसूस करने लगी है। नरेंद्र मोदी से पहले महात्मा गांधी हुए उन्होंने प्राण त्यागते समय भी हे राम कहा, राम आदि भी हैं और अंत भी हैं, भगवान राम हमारे जनजीवन में रचे बसे हैं। छत्तीसगढ़ से उनका गहरा नाता रहा है।  भाजपा को लगता है आजादी भी 2014 के बाद मिली, भाजपा सिर्फ चुनाव के वक्त राम को याद करती है।

कर्नाटक में कांग्रेस के वादों और पीएम की प्रतिक्रिया को लेकर सीएम ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मोदी जी को सब रेवड़ी लगता है।  छत्तीसगढ़ की आर्थिक स्थिति किसी भी दूसरे भाजपा शासित राज्य से बेहतर है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 June 2025
रायपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सालेम इंग्लिश स्कूल में एक विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘ईको रिदम’ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्कूल परिसर में नवनिर्मित लोकमाता देवी अहिल्या…
 07 June 2025
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 50 नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, सभी मरीजों में हल्के लक्षण जैसे बुखार, खांसी या गले में खराश देखे गए हैं। फिलहाल…
 07 June 2025
बीजापुर। बीजापुर जिले में शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी कामयाबी दर्ज की गई है। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया के तहत 78 ऐसे स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति की गई…
 07 June 2025
बीजापुर। कलेक्टर संबित मिश्रा ने छत्तीसगढ़ शासन के निर्देश पर शिक्षकों एवं शालाओं के युक्तियुक्तकरण तथा शिक्षा में गुणवत्ता लाने युक्तियुक्तकरण के उद्देश्य उनके फायदे सहित सम्पूर्ण प्रक्रिया को प्रेसवार्ता के…
 07 June 2025
रायपुर। रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने  6 जून को शालाओं और शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण (रैशनलाइजेशन) को लेकर प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि यह कदम शिक्षा व्यवस्था को संतुलित, समावेशी…
 07 June 2025
बीजापुर। बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच चल रही मुठभेड़ तीसरे दिन भी जारी है। इस ऑपरेशन में अब तक चार नक्सलियों को मार गिराया गया है, जिनमें…
 07 June 2025
गरियाबंद। कलेक्टर बी.एस उईके ने छुरा विकासखंड के विभिन्न गांवों में पहुंचकर निर्माण कार्याे का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय अभियान…
 07 June 2025
राजनांदगांव  विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर क्षेत्रीय पंचायत एवं ग्रामीण विकास प्रशिक्षण केन्द्र बरगा में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर मुख्य…
 07 June 2025
राजनांदगांव।  पंडित किशोरी लाल शुक्ला उद्यानिकी महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र राजनांदगांव में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकार जिला पंचायत सुश्री…
Advertisement