भाजपा महिला मोर्चा ने आयोजित किया महिला मॉक संसद कार्यक्रम

भाजपा महिला मोर्चा ने आयोजित किया महिला मॉक संसद कार्यक्रम
भोपाल के पीपुल्स ऑडिटोरियम में भाजपा महिला मोर्चा ने महिला मॉक संसद कार्यक्रम का आयोजन किया । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल  एवं संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा की उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम में युवा महिला (मॉक) सांसदों को लोकतंत्र पर आपातकाल की क्रूरता एवं शराब के प्रभाव की जानकारी दी गई। 
आपातकाल भारतीय लोकतंत्र का वह काला अध्याय था I जब कांग्रेस की इंदिरा सरकार ने संविधान एवं नागरिक अधिकारों को कुचल दिया था। इस काले युग की सच्चाई को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का यह प्रयास अत्यंत सराहनीय है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश का प्रत्येक सजग नागरिक संविधान एवं लोकतंत्र की रक्षा के लिए कृत संकल्पित है।  
इस अवसर पर केन्द्रीय राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर, पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री श्रीमती भारती प्रवीण पवार, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद वीडी शर्मा जी, मध्य प्रदेश शासन मंत्री विश्वास सारंग, प्रदेश मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य श्रीमती माया नारोलिया, सांसद श्रीमती संध्या राय, महापौर श्रीमती मालती राय,प्रदेश प्रवक्ता नेहा बग्गा एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Advertisement