भाजपा महिला मोर्चा ने मनाया सावन महोत्सव

भाजपा महिला मोर्चा ने मनाया सावन महोत्सव

महासमुंद । आया सावन झूम के तर्ज पर भाजपा महिला मोर्चा द्वारा सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। महिलाएं हरे परिधान में कार्यक्रम में शामिल हुए तथा विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुधा साहू के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में महिलाओं ने सुआ नृत्य, रैंप वॉक, राऊत नाचा, सोलो डांस, हौजी गेम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

मोर्चा की सभी बहनें अपने-अपने घरों से विभिन्न व्यंजन बनाकर लाई थीं। जिसे एक जगह बैठकर भोजन का आनंद लिया। भोजन में विविधता थी और अधिकतर छत्तीसगढ़ी व्यंजनों को बनाकर लाई थीं। जिसमें चीला, चौसेला, फरा, जीमिकांदा, मसूर बटकर, इड़हर कढ़ी, चेच भाजी, तिली लाडू के अलावा ढोकला, पूरी, खट्टा भिंडी, आदि व्यंजनों का सभी ने आनंद लिया।

मोर्चा की सभी बहनो ने छत्तीसगढ़ी संस्कृति व परंपरा को जीवंत बनाए रखने की शपथ भी ली। भाजपा महिला मोर्चा ग्रामीण अध्यक्ष हुलसी चंद्राकर का जन्मदिन भी महिलाओं ने केक काटकर मनाया।

उक्त कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष सुधा साहू, जिला मंत्री निरंजना शर्मा, महिला मोर्चा जिला महामंत्री गोपा साहू, जिला प्रभारी महिला मोर्चा पार्वती साहू, पूर्व जिलाध्यक्ष सुजाता विश्वनाथन, पूर्व जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा मीना वर्मा, शहर मंडल अध्यक्ष शुभ्रा शर्मा, माधवी सिका, लक्ष्मी साहू, हेमलता यादव, तुमगांव सिरपुर मंडल अध्यक्ष डिगेश्वरी चंद्राकर, सुरेखा कंवर, सीता डोंडेकर, सुनिता साहू, मधु यादव, गिरिजा दास, भगवती करकसे, हेमकांति देवांगन, निर्मला कुमार, लता चंद्राकर, सारिका यादव सहित बड़ी संख्या में महिला मोर्चा के पदाधिकारी, सदस्य उपस्थित रहे।

Advertisement